समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के बसढिया पंचायत के वार्ड 7 में बुधवार को अहले सुबह 6 बजे संदिग्ध हालत में कमरे के अंदर लटकता एक युवक का शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में आग की तरह सनसनी फैल गई।लोगों की भीड़ जुट गई।मृतक युवक की पहचान गांव के वार्ड 7 निवासी बागेश्वर कुमार सिंह के पुत्र ज्योति रंजन उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में की गई। बताया जाता है कि ज्योति इंटरमीडिएट का छात्र था।मृतक का शव कमरे में लटकते हुए पैर जमीन से सटा हुआ था और पैर मुड़ा हुआ था।साथ ही कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।अब तो यह जांच का विषय है की मामला हत्या का है या आत्महत्या !
मृतक के पिता बागेश्वर सिंह ने बताया कि घर के सभी सदस्य किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए हुए थे।यहां शिर्फ मैं और मेरा पुत्र था जो रात को खाना खाकर सोने के लिए चला गया और मैं दरवाजे पर सो गया।सुबह जब देखा तो दरवाजा खुला था और वो कमरे में लटका हुआ था। मृतक इंटरमीडिएट में पढ़ाई करता था और घर का भी खेती बारी का काम करता था।
घटना की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष इरसाद आलम ने बताया कि घटना स्थल पर एसएफएल की टीम जांच पड़ताल कर रही है।एसएफएल टीम के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा।वैसे जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की हत्या है या आत्महत्या !
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नजरिया न्यूज़, आरएस/अररिया। विकाश प्रकाश। आरएस थाना क्षेत्र के हरियाबाड़ा स्थित एनएच-27 किनारे गुरुवार देर रात एक युवक के गंभीर...






















