2.27 लाख महिलाओं ने दी अपनी आकांक्षाओं की जानकारी
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 18जून। कहां जाना है।यह जानकारी जिस मुसाफिर को होती है, वह मुसाफिर वहां के लिए ट्रेन या बस पकड़ता है। इसी प्रकार आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आकांक्षाओं की जानकारी होनी चाहिए। यह अभूतपूर्व कार्य महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से किशनगंज में 18अप्रैल से जारी है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अब तक 11 सौ 90 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम हुआ । कुल 2 लाख 27 हजार से अधिक महिलाएं महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी आकांक्षाओं को जानने के लिए प्रेरित हुईं। अपने लक्ष्य से अवगत हुईं।
इतनी संख्या में महिलाओं की भागेदारी, महिला संवाद कार्यक्रम को उद्देश्यपूर्ण बनाया है।
किशनगंज, बिहार – महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं -नजरिया न्यूज
प्रगति का संकल्प महिला संवाद कार्यक्रम ध्येय बन जाए, अपनी आकांक्षा, सुझाव, अनुभव बेबाकी से महिलाएं साझा करें, इस उद्देश्य को पूरा करने में महिला संवाद कार्यक्रम सफल हो रहा हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को अपनी बात साझा करने का मौका दे रहा है।महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा स्थानीय एवं नीतिगत आकांक्षाएं व्यक्त की जा रही हैं। उनके द्वारा व्यक्त आकांक्षाओं को महिला संवाद एप के माध्यम से दर्ज किया जा रहा है।इन नीतिगत आकांक्षाओं के आधार पर आने वाले समय में सरकार द्वारा योजनाएं तैयार की जाएंगी।























