नजरिया न्यूज। भरगामा
भरगामा पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शेखपुरा स्थित लचहा नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। रविवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार को सूचना मिली कि शेखपुरा स्थित लचहा नदी से अवैध खनन का कारोबार तेजी से चल रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एसआई रविन्द्र कुमार सिंह, एसआई रौशन कुमार और सशस्त्र बल के साथ शेखपुरा गांव पहुंची। पुलिस को देखते हीं चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने देखा कि लाल रंग के महिन्द्रा ट्रैक्टर पर अवैध रूप से निकाले गए बालू लदा है। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर विधिवत जब्ती सूची तैयार की और उसे भरगामा थाना परिसर में रखा गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अवैध बालू खनन से नदियों के जलस्तर और पारिस्थितिकी तंत्र पर गंभीर असर पड़ता है। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी अवैध खनन की गतिविधियां चल रही हैं, तो तुरंत सूचना दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।






















