समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ जिला कमिटी समस्तीपुर एवं समस्तीपुर सदर सब डिविजनल बीड़ी मजदूर यूनियन की बैठक रविवार को शहर के महावीर चौक स्थित भाकपा कार्यालय परिसर में काo महेश्वर राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।उक्त बैठक में गुजरात राज्य के अहमदाबाद में बिगत 12 जून को विमान दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की गई। साथ ही 2 मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहां की केंद्र सरकार श्रम विरोधी कानून बनाकर मजदूरों के साथ नाइंसाफी कर रही है। केंद्र सरकार के मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अगामी 9 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में समस्तीपुर जिले के सभी मजदूर भाग लेंगे और हड़ताल को सफल बनाएंगे। यह हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठन के आह्वान पर संयुक्त हड़ताल किया जायेगा।
बैठक में आगामी 28 एवं 29 जून को बोधगया में बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ का राज्य सम्मेलन में 20 डेलीगेट समस्तीपुर से चलनें की तैयारी पर सहमति बनाई गई।
अखिल भारतीय बीड़ी सिगार टुबैको वर्क्स फेडरेशन के राष्ट्रीय परिषद की बैठक चेन्नई तमिलनाडु की बैठक में भाग लेने का निर्णय लिया गया।
साथ ही बैठक में यूनियन का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
मौके पर बैठक को यूनियन महासचिव रामबिलास शर्मा, शंकर राम,जगदेव दास, मोहम्मद यूनुस,मोहम्मद उस्मान,राम भजन पासवान,अनिल सिंह,सुदामा देवी,कारो देवी,विमला देवी मोहम्मद रजिक अंसारी,मजहर आलम,विपती देवी, देवकी देवी, धनमंती देवी, निर्मला देवी, राम सागर सिंह, पाचू पासवान, रजीना बीबी, सुरेन्द्र कुमार,उमेश राम, आदि ने संबोधित किया।
अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज। फारबिसगंज स्थित एससीपी कोचिंग सेंटर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...














