समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 गादो बाजिदपुर स्थित शिव मंदिर के समीप रविवार को तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे बाइक सवार एक बृद्ध की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत गई।वंही दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसे अगल बगल के लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज रत है।वंही हाइवा ट्रक के चालक ने लोगों को दौड़ते देख गाड़ी को तेजी से लेकर फरार हो गया।
मृतक की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के ताजपुर टोला रजवा वार्ड 2 निवासी मोहम्मद रतिब उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई।वंही जख्मी की पहचान बेगूसराय जिला के मंसूरचक निवासी आसमोहम्मद के पुत्र मोहम्मद हरमुद उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई।जो मृतक के दामाद बताया गया।
घटना के बाद घण्टों एनएच 28 जाम हो गया।लोगों में अफरा तफरी मच गई।घटना से आक्रोशित लोगों ने बताया कि बीते 24 घन्टे में इसी स्थान पर हाइवा की तेज रफ्तार के कारण यह दूसरी घटना है।बीते कल शनिवार को उक्त घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर इसी समय, इसी तरह के हाइवा ने बाइक सवार पिता व पुत्र को कुचल दिया था और उनकी मौत हो गई।आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से रोड ब्रेकर लगाने एवं तेज रफ्तार चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने लोगों की सहयोग से आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।तब जाकर सड़क जाम समाप्त हुआ और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
वंही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गए।
जख्मी मोहम्मद हरमुद ने बताया कि मृतक मेरे ससुर के रिश्ते में है।मैं उनके घर ताजपुर रजवा से उन्हें साथ लेकर अपने घर मंसूरचक जा रहे थे कि अचानक से तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दिया और फरार हो गया।जिससे उनकी मौत हो गई।
एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नजरिया न्यूज़, आरएस/अररिया। विकाश प्रकाश। आरएस थाना क्षेत्र के हरियाबाड़ा स्थित एनएच-27 किनारे गुरुवार देर रात एक युवक के गंभीर...






















