नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन के द्वारा बिहार के जाने माने लोक नाट्य कलाकार व रेणु सांस्कृतिक मंच के निर्देशक ओम प्रकाश सोनू को आगामी 14 जून 2025 को लोक कला व संस्कृति के लिए उत्कृष्ट कार्य और लोक कला को राज्य व राष्ट्रीय मंच पर ले जाने के लिए डाक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित किया जायेगा।
यह सम्मान उन्हें गोवा के सी0बिच स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
सम्मान प्राप्त करने हेतु अपने डेलीगेट के 11 सदस्यों के साथ 12 जून की शाम गोवा पहुंचे हैं।
बता दें कि राज्य स्तरीय कलाकार ओम प्रकाश सोनू खुद नाटक के जाने माने कलाकार भी हैं और लेखन, गायन, निर्देशन आदि विषय में लोक कला नाटक की ट्रेनिंग देते हैं जिसके लिए उन्हें भारत सरकार के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से मान्यता प्रदान की गई है। जिसमें वे गुरु के रूप में प्रशिक्षण देते हैं
कलाकार ओम प्रकाश सोनू को इस कार्य में उन्हें 20 वर्ष पहले 2005 में बिहार के राजपाल बूटा सिंह द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका हैं, इसके लिए अररिया ही नहीं पूरा बिहार के लोगों में कला प्रेमियों मे खुशी की लहर दौड़ गई है।
फोटो:- कलाकार ओम प्रकाश सोनू






















