• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
शक्ति बाजार” में महिला उद्यमिता और पंचायत नेतृत्व का अद्वितीय संगम

शक्ति बाजार” में महिला उद्यमिता और पंचायत नेतृत्व का अद्वितीय संगम

June 13, 2025
पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान

पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान

September 7, 2026
अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

September 6, 2026
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

September 6, 2026

अररिया- पलासी डिग्री कॉलेज पलासी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

September 5, 2026

प्लस टू उच्च विद्यालय पलासी में मना हरित शिक्षक दिवस, गुरु वंदना और संगीत की प्रस्तुति ने मोहा मन

September 5, 2026

अररिया पलासी शिक्षक दिवस पर भट्टाबाड़ी स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान, प्रधानाध्यापक राजेंद्र साह को मिला ‘बेस्ट शिक्षक अवार्ड’

September 5, 2026

अररिया पलासी कनखुदिया में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने मारी बाजी

September 5, 2026
जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।

जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।

September 5, 2026
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026
अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

September 3, 2026

अररिया पलासी माता स्थान किसान चौक से बोल बम जत्था देवघर के लिए रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

September 3, 2026

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

September 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 7, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

शक्ति बाजार” में महिला उद्यमिता और पंचायत नेतृत्व का अद्वितीय संगम

by Office Araria
June 13, 2025
0
शक्ति बाजार” में महिला उद्यमिता और पंचायत नेतृत्व का अद्वितीय संगम
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 51

-माननीय मंत्री ने 44 महिला मुखियाओं को किया सम्मानित, स्टाल से उत्पाद भी खरीदे

मुज़फ़्फरपुर। 13 जून
बिहार के ग्रामीण परिदृश्य में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और नेतृत्व को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से सेंटर फॉर कैटलाईजिंग चेंज (सी 3) द्वारा संचालित “शक्ति धारा परियोजना” के अंतर्गत “शक्ति बाजार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद्, मुज़फ़्फरपुर में किया गया जो 14 जून तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार ने किया। इस आयोजन ने महिला उद्यमिता, पंचायत नेतृत्व और वित्तीय समावेशन को एक मंच पर लाकर बिहार में महिला सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत की।

सी थ्री की 17 वर्षों की प्रतिबद्ध यात्रा:
सी 3 विगत 17 वर्षों से बिहार में पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, जीविका, आईसीडीएस, पर्यावरण व आपदा प्रबंधन विभाग के साथ मिलकर महिलाओं और किशोरियों के अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका को केंद्र में रखकर सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहा है।
“शक्ति धारा परियोजना” इसी सोच की परिणति है, जिसके अंतर्गत पंचायत भवनों में “शक्ति सलाह केंद्र” की स्थापना कर महिला मुखियाओं को कौशल, करियर काउंसलिंग, डिजिटल/वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। “शक्ति बाजार” उसी यात्रा की एक झलक है, जहाँ महिलाएं उपभोक्ता नहीं, निर्माता और नेतृत्वकर्ता की भूमिका में दिखाई दीं।

महिला मुखियाओं का सम्मान व मंत्री द्वारा खरीद:
कार्यक्रम में मुज़फ़्फरपुर ज़िले के 44 महिला मुखियाओं को माननीय मंत्री द्वारा विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ये महिला मुखिया अपने पंचायतों में न केवल योजनाओं का संचालन कर रही हैं, बल्कि महिलाओं को स्वरोजगार, डिजिटल लिंकेज और स्थानीय बाजारों से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही हैं।
इसके अतिरिक्त, माननीय मंत्री द्वारा “शक्ति बाजार” में लगे स्टालों का भ्रमण भी किया गया। उन्होंने अचार, मधुबनी पेंटिंग, एंब्रॉयडरी किए हुए बैग, घरेलू उत्पादों सहित 2500 रुपये से अधिक मूल्य के उत्पाद खरीदकर महिला उद्यमियों को प्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित किया। यह न केवल एक प्रेरणात्मक कदम था, बल्कि यह भी दिखाता है कि सरकार अब केवल योजनाएँ नहीं बना रही, बल्कि स्थानीय उत्पादन को आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है।
स्थानीय नेतृत्व की प्रेरणा

गुड़िया कुमारी, मुखिया, सुमेरा पंचायत, कुढ़नी, मुज़फ़्फरपुर ने कहा- “शक्ति सलाह केंद्र और शक्ति बाजार ने हमें सिर्फ प्रशिक्षण नहीं दिया, बल्कि हमें यह यकीन दिलाया कि हम बदलाव की अगुआ बन सकती हैं। आज हम न केवल निर्णय ले रहे हैं, बल्कि आर्थिक दिशा भी तय कर रहे हैं।”

माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार ने कहा कि “शक्ति बाजार केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिलाओं की क्षमता, उनके संघर्ष और उनके नेतृत्व की एक जीवंत तस्वीर है। जो महिलाएं कभी चारदीवारी से बाहर निकलने से डरती थीं, वे आज बाजार चला रही हैं, उत्पादन कर रही हैं और प्रेरणा बन रही हैं। पंचायती राज विभाग पूरे राज्य में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रहा है, और यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक उल्लेखनीय प्रयास है।”
उन्होंने कहा कि आज जब हम पंचायती राज की बात करते हैं, तो यह केवल स्थानीय शासन की संरचना नहीं है, यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार, अवसर और सहभागिता पहुँचाने का माध्यम है। और यदि हम वास्तव में पंचायती राज को प्रभावी बनाना चाहते हैं, तो उसमें महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व अनिवार्य है।
बिहार की भूमि पर, जहाँ कभी बेटियों को चारदीवारी से बाहर निकलने तक की इजाज़त नहीं होती थी, वहीं आज वही बेटियाँ अपने हुनर, उत्पाद और आत्मबल से पूरे बाजार को दिशा दे रही हैं। ये महिला उद्यमी सिर्फ पैसे नहीं कमा रहीं, वे पूरे समाज को प्रेरित कर रही हैं कि परिवर्तन संभव है -यदि अवसर मिले, विश्वास मिले और मंच मिले।
मैं यह भी कहना चाहता हूँ कि शक्ति धारा जैसे कार्यक्रम न केवल आर्थिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि ये सामाजिक बदलाव की बुनियाद रख रहे हैं। इनमें पंचायतों की सक्रिय भागीदारी यह सुनिश्चित करती है कि यह परिवर्तन टिकाऊ हो, समुदाय-आधारित हो और सभी के लिए समान अवसर लेकर आए।
हमारा पंचायती राज विभाग पूरे राज्य में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रहा है – चाहे वह पंचायतों में आरक्षण हो, प्रशिक्षण कार्यक्रम हों, या आर्थिक सहयोग। हमारा प्रयास है कि हर पंचायत में ऐसी ‘शक्ति केंद्र’ विकसित हों, जहाँ महिलाएँ नेतृत्व करें, निर्णय लें, और अपने परिवार, गाँव और ज़िले की दिशा तय करें।
मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूँ कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के इस मिशन में पूरी तरह आपके साथ है। हमारी नीतियाँ, बजट और योजनाएँ – सभी इसी दिशा में समर्पित हैं।
इस शक्ति बाजार के माध्यम से आपने यह दिखा दिया है कि बिहार की महिलाएँ केवल उपभोक्ता नहीं, निर्माता और नेतृत्वकर्ता भी हैं। यही असली आत्मनिर्भर बिहार की तस्वीर है।

कार्यक्रम के समापन पर सी थ्री बिहार के राज्य प्रमुख, श्री प्रकाश रंजन ने कहा कि “यह शक्ति बाजार नहीं, शक्ति की अभिव्यक्ति है। महिलाओं को केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता बनाने का जो प्रयास हमने पंचायत स्तर पर शुरू किया था, आज उसका परिणाम इस मंच पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।”
“शक्ति बाजार” ने यह सिद्ध कर दिया कि जब महिला मुखिया नेतृत्व करती हैं, तो ग्राम पंचायतों में सशक्तिकरण केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक क्रांति बन जाती है। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत और समावेशी बिहार की दिशा में एक मील का पत्थर है।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान

पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान

by Office Araria
September 7, 2026
0

नजरिया न्यूज़ पाली। ओम अग्रवाल। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगे एक दिशा संकेतक बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों ने...

अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

by Office Araria
September 6, 2026
0

नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज। फारबिसगंज स्थित एससीपी कोचिंग सेंटर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान

पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान

September 7, 2026
अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

September 6, 2026
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

September 6, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान
  • अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
  • अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट
  • अररिया- पलासी डिग्री कॉलेज पलासी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम
  • प्लस टू उच्च विद्यालय पलासी में मना हरित शिक्षक दिवस, गुरु वंदना और संगीत की प्रस्तुति ने मोहा मन

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In