समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
निर्वाचन विभाग, पटना एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी समस्तीपुर के निर्देशानुसार अनुमंडल कार्यालय के सभागार में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार के पर्यवेक्षण में गुरुवार को 134 उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के 31 बीएलओ एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित 28 बीएलओ सुपरवाइजर को मतदाता सूची के सतत अद्यतीकरण एवं विशेष संक्षिप्त पुनरिक्षण की तैयारी के क्रम में बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों के पर्यवेक्षण सहित अन्य सभी कार्यों एवं दायित्वों से अवगत कराया गया।साथ ही प्रपत्र 6,7 एवं 8 के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रपत्र 6 में नाम जोड़ने, प्रपत्र 7 में विलोपन करने एवं प्रपत्र 8 के द्वारा संशोधन/स्थानांतरण का कार्य प्रमुखता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया।साथ ही प्रपत्र 6 में छूटे हुए महिलाएं एवं दिव्यांगजनों का नाम प्राथमिकता के आधार पर जोड़ने का निर्देशित किया गया।वंही उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित 3 बीएलओ सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए निर्वाचन प्रभारी लिपिक को निदेश दिया गया।प्रशिक्षणोपरांत सभी बीएलओ सुपरवाइजर का मूल्यांकन कराया गया।
मूल्यांकन कार्य में अनुमंडल अंतर्गत 136 सरायरंजन विधानसभा के विद्यापतिनगर प्रखंड एवं 138 विभूतिपुर प्रखंड एवं दलसिंहसराय प्रखंड के बीएलओ सुपरवाइजर शामिल हुए।मौके पर कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता दलसिंहसराय सहित सभी मास्टर ट्रेनर मौजूद थे।
वंही दूसरी ओर अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुमंडल कार्यालय के प्रकोष्ठ में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के द्वारा भूमि विवाद मामले की सुनवाई में 3 मामलों की सुनवाई की गई।जिसमें विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष एवं विद्यापतिनगर अंचल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।साथ ही एक मामले में अनुपस्थित विपक्षी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई हेतु घटहो थानाध्यक्ष को निदेशित किया गया।उक्त सुनवाई के क्रम में वादी, प्रतिवादी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नजरिया न्यूज़, आरएस/अररिया। विकाश प्रकाश। आरएस थाना क्षेत्र के हरियाबाड़ा स्थित एनएच-27 किनारे गुरुवार देर रात एक युवक के गंभीर...






















