समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
प्रखंड क्षेत्र के बसढिया पंचायत भवन परिसर में बुधवार को खरीफ कृषि जन कल्याण चौपाल 2025 एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन परियोजना निदेशक (आत्मा) के द्वारा किया गया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत के प्रगतिशील किसानों को आधुनिक तकनीकी से खेती करने की जानकारी कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं लादा से आए हुए कृषि वैज्ञानिक के द्वारा योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। मौके पर प्रखंड कृषि कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे एवं ग्राम पंचायत राज बसढिया के मुखिया हेमंत कुमार साहनी ,सरपंच महेश साह ,प्रगतिशील किसान कारी झा ,राम उदेश शर्मा, पंकज कुमार साह,रामचंद्र सिंह, राजीव राम आदि सैकड़ो किसान मौजूद थे।
पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान
नजरिया न्यूज़ पाली। ओम अग्रवाल। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगे एक दिशा संकेतक बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों ने...
















