समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती मंगलवार की देर शाम को एक नाबालिग लड़की ने पंखे से गले में फंदे से लटकता शव का मामला प्रकाश में आया है।घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई।लोगों की भीड़ जुट गई।घटना थाना क्षेत्र के पांर गांव के वार्ड 13 की है।
जहां मृतिका ने पंखे से गले में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया।
मृतक की पहचान देवेंद्र राय की 16 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी के रूप में हुई। 
घटना की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
थाने की पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई।
बताया जाता है कि मृतिका प्रेम प्रसंग में गत माह 27 मई को बगल के गांव के एक लड़के के साथ चली गई थी।परिजनों के द्वारा थाने में दिये गए आवेदन के आधार पर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विगत 6 जून को बरामद कर लिया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।जहां न्यायालय के द्वारा मृतिका के बयान पर उसे अपने माता पिता के यहां भेज दिया।
पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान
नजरिया न्यूज़ पाली। ओम अग्रवाल। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगे एक दिशा संकेतक बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों ने...
















