=दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी, लक्ष्मीपुर, लोहागरा, पत्थरघट्टी, कोचाधामन के तेघरिया, पोठिया प्रखंड के फाला, मिर्जापुर, टेढ़ागाछ के धवेली, झाला ग्राम पंचायत में भी सरकारी योजनाओं पर महिलाओं ने व्यक्त किया विचार
महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज, 10जून।
महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने से संबंधित अभियान जारी है। जानकारी से संबंधित वीडियो भी दिखाई जा रही है। मंगलवार को बहादुरगंज प्रखंड के समसेर, पलासमनी, भाटाबाड़ी, लौचा, झींगाकाटा, निसंदरा में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिघलबैंक प्रखंड सिंघीमारी, लक्ष्मीपुर, लोहागरा, पत्थरघट्टी, कोचाधामन के तेघरिया, पोठिया प्रखंड के फाला, मिर्जापुर, टेढ़ागाछ के धवेली, झाला में भी महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कोचाधामन प्रखंड के मजगामा पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में तरन्नुम परवीन ने लीफलेट पढ़कर अन्य महिलाओं को सरकार की योजना की जानकारी दीं। योजना का लाभ लेकर प्रगति के लिए उन्होंने प्रेरित भी किया।
किशनगंज, बिहार -विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त करतीं महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं -नजरिया न्यूज
मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, बालिका साइकिल योजना, स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, औजार एवं हुनर कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, अक्षर आँचल योजना, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, महिला हेल्पलाईन, वन स्टाप सेंटर, महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में पैंतीस प्रतिशत आरक्षण, पंचायती राज, नगर निकाय चुनाव में पच्चास प्रतिशत आरक्षण इत्यादि योजनाओं की, महिला संवाद कार्यक्रम में जानकारी दी गई। सरकार की योजना का लाभ लेकर प्रगति की कहानी भी महिलाएं सुना रही हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम में योजना के लाभ लेने में आ रही चुनौतियों पर भी, महिलाएं विचार प्रकट कर रही हैं।























