नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
न्यायालय आदेश की अवहेलना करने पर व्यवहार न्यायालय अररिया के एडीजे-06 सह पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल जज अजय कुमार ने जिले के दो थानेदारों क्रमशः फारबिसगंज थानाध्यक्ष व बथनाहा थानाध्यक्ष के विरुद्ध एसपी के माध्यम से शो-कॉज किया है।
बताया कि अभियुक्त ढ़ोलबज्जा चमेली टोली निवासी मो एकलाख उर्फ एकबाल की गिरफ्तारी के लिए फारबिसगंज थाना कांड संख्या 832/2021 स्पेशल पॉक्सो 60/2023 मे कोर्ट ने कुर्की व जप्ती का आदेश जारी किया गया था। जिसमे फारबिसगंज थानाध्यक्ष के द्वारा कोर्ट में तामिला जमा नहीं किया गया। इसीप्रकार, अभियुक्त भदेश्वर वार्ड-02 के रहनेवाले सीकेन ऋषिदेव की गिरफ्तारी के लिए महिला थाना कांड संख्या 82/2021 स्पेशल पॉक्सो 1106/2022 मे कोर्ट ने ननबेलेबल वारेंट, कुर्की, जप्ती का आदेश दिया था। इसमे भी बथनाहा थानाध्यक्ष के द्वारा कोर्ट मे तामिला जमा नही किया गया।
एडीजे-06 सह पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल जज अजय कुमार ने न्यायालय आदेश की अवहेलना करने के इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए दोनो थानाध्यक्ष के विरुद्ध शो-कॉज का आदेश दिया है।





















