नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
बुधवार की देर संध्या अपने निजी कार्यक्रम के मद्देनजर पटना हाई कोर्ट की जस्टिस सोनी श्रीवास्तव का आगमन हुआ।
जस्टिस सोनी श्रीवास्तव के अररिया पहुँचने पर सर्किट हाउस अररिया के प्रांगण में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद 05 जून की सुबह जस्टिस सोनी श्रीवास्तव एशिया का सुप्रसिद्ध काली मंदिर पहुँच कर माँ खड़गेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किये।
इसके बाद जस्टिस सिलीगुड़ी के लिए रवाना हो गई।
इस मौके पर न्यायमण्डल अररिया से प्रिंसिपल डीजे गूँजन पांडेय, एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, एडमिसट्रेशन इंचार्ज अजय कुमार, नाजिर विनोद कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।




















