नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
न्यायमण्डल अररिया के न्याय वाटिका में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश गूँजन पांडेय के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारियो ने पौधरोपण किया.
पौधरोपण मे सबसे अधिक मात्रा में सिन्दूर के पेड़ का पौधरोपण किया गया.
सिंदूर के पौधे के अलावा न्याय वाटिका में फलदार व छायादार बृक्षों का भी पौधरोपण किया गया.
पौधरोपण मे फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज अविनाश कुमार, एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, स्पेशल एक्ससाइज जज -02 संतोष कुमार गुप्ता, एडीजे-06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार, एडीजे-04 रवि कुमार, स्पेशल एक्ससाइज जज -01 शेफाली नारायण,
सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जेजेबी स्कन्द राज,
मुंसिफ उदयवीर सिंह, एसडीजेएम पार्थ, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकास कुमार, प्रणव कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, गजेन्द्र प्रसाद चौरसिया, आशीष आनंद, मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात सर्,
मिथिलेश कुमार दास एवं सिविल जज हर्ष चौधरी सहित एलएडीसी चीफ विनय ठाकुर, डिप्युटी चीफ सोहन लाल ठाकुर, दुखमोचन यादव व एलएडीसी सहायक सोनी कुमारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष तपन बनर्जी सहित कोर्टकर्मियो ने भी पौधरोपण मे बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता रखी.






















