आदित्य दत्ता रानीगंज
आगामी बकरीद पर्व को लेकर रानीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में साम्प्रदायिक सौहार्द, भाईचारा और शांति पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी समुदायों से यह अपील की गई कि पर्व के अवसर पर शांति बनाए रखें और प्रशासन को सहयोग दें।
शांति समिति के सदस्यों ने भी आश्वासन दिया कि वे पर्व के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। बैठक में वार्ड पार्षद सुमन झा, उमेश यादव, मो महमूद आलम, शिव ज्योति यादव, मिथिलेश ऋषिदेव, मो सुखानू, सुनील साह, मो अजीमुद्दीन, मुखिया किशन शर्मा, रोहित यादव, मुखिया गिरानंद पासवान, अदि उपस्थित थे






















