• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
उत्तर प्रदेश – तैनात किए जाएंगे सभी विभागों और कार्यालयों में पब्लिक ग्रीवांस ऑफिसर अर्थात लोक शिकायत अधिकारी

उत्तर प्रदेश – तैनात किए जाएंगे सभी विभागों और कार्यालयों में पब्लिक ग्रीवांस ऑफिसर अर्थात लोक शिकायत अधिकारी

June 6, 2025
“बिहार की बौद्धिक परंपरा : पांडुलिपियाँ, चित्र एवं अभिलेख” विषयक प्रदर्शनी

“बिहार की बौद्धिक परंपरा : पांडुलिपियाँ, चित्र एवं अभिलेख” विषयक प्रदर्शनी

March 16, 2026
निजी क्षेत्र की भागीदारी से थमेगी टीबी की रफ्तार

निजी क्षेत्र की भागीदारी से थमेगी टीबी की रफ्तार

March 16, 2026
मौत को मात देकर बने समाज के रक्षक: सीतामढ़ी के ‘टीबी चैंपियन’ मोहम्मद गुलफाम की दास्तां

मौत को मात देकर बने समाज के रक्षक: सीतामढ़ी के ‘टीबी चैंपियन’ मोहम्मद गुलफाम की दास्तां

March 16, 2026
बिहार-किशनगंज में छह दिवसीय खेता कढ़ाई कार्यशाला का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

बिहार-किशनगंज में छह दिवसीय खेता कढ़ाई कार्यशाला का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

March 16, 2026
एसडीओ ने गैस वितरण को लेकर एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक

एसडीओ ने गैस वितरण को लेकर एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक

March 16, 2026

मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा की पत्नी वंदना देवी के निधन पर भाजपा ने जताया शोक

March 16, 2026
संसद की गरिमा से खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस : आदित्य नारायण झा

संसद की गरिमा से खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस : आदित्य नारायण झा

March 16, 2026
पलासी पुलिस की कार्रवाई, चार गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

पलासी पुलिस की कार्रवाई, चार गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

March 16, 2026
अगलगी एवं लू सुरक्षा को लेकर पलासी में डीआरआर कैटलिस्ट की क्षेत्रीय बैठक आयोजित

अगलगी एवं लू सुरक्षा को लेकर पलासी में डीआरआर कैटलिस्ट की क्षेत्रीय बैठक आयोजित

March 16, 2026
विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

March 16, 2026
बिहार में जमीनी कार्यकर्ताओं के जज्बे से ‘रिफ्यूजल’ बदला ‘इकरार’ में, 7 करोड़ से अधिक लोगों ने ली दवा

बिहार में जमीनी कार्यकर्ताओं के जज्बे से ‘रिफ्यूजल’ बदला ‘इकरार’ में, 7 करोड़ से अधिक लोगों ने ली दवा

March 16, 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत मे 1427 मामले का निपटारा किया गया

राष्ट्रीय लोक अदालत मे 1427 मामले का निपटारा किया गया

March 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, March 17, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

उत्तर प्रदेश – तैनात किए जाएंगे सभी विभागों और कार्यालयों में पब्लिक ग्रीवांस ऑफिसर अर्थात लोक शिकायत अधिकारी

by Office Araria
June 6, 2025
0
उत्तर प्रदेश – तैनात किए जाएंगे सभी विभागों और कार्यालयों में पब्लिक ग्रीवांस ऑफिसर अर्थात लोक शिकायत अधिकारी
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 75

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई प्रणाली की समीक्षा की
परम्परा से हटकर कार्य करने, प्रतिबंधित पशुओं के काटने, अराजकता फैलाने वालों की सूची तैयार कर, संदिग्धों पर निषेधात्मक कार्रवाई की जाए: मुख्यमंत्री

बकरीद पर कुर्बानी पूर्व निर्धारित स्थल पर ही हो, प्रत्येक जनपद में कुर्बानी के उपरान्त अपशिष्ट निस्तारण की सुनियोजित व्यवस्था की जाए: मुख्यमंत्री

सभी जनपदों में सिविल डिफेंस इकाई के गठन के निर्देश,बर्ड फ्लू के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

गंगा दशहरा पर्व पर गंगा नदी के घाटों पर साफ-सफाई व साज-सज्जा कराई जाए, गोताखोरों, पी0ए0सी0 फ्लड यूनिट, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ तैनात रहें: मुख्यमंत्री

आगामी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर पौधरोपण कराया जाए, सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित हो: मुख्यमंत्री

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम हेतु आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित
योग प्रोटोकॉल के अनुरूप मास्टर ट्रेनर तैयार कर जनपदों में भेजे जाएं: मुख्यमंत्री

नदियों का पुनरोद्धार आवश्यक,
पुनर्जीवन का सफल मॉडल अन्य जनपदों के लिए प्रेरणा बने: मुख्यमंत्री

इस वर्ष का पौधरोपण अभियान नदी पुनरोद्धार के उद्देश्य से जोड़ा जाए: मुख्यमंत्री

अरुण सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ, 02जून।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि ‘जनहित सर्वोपरि’ शासन का मूल मंत्र है। फील्ड में तैनात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संवाद, सजगता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। छोटे विवाद, लापरवाही के कारण बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं। अतः सजगता, सतर्कता और संवाद के माध्यम से बड़े से बड़े विवाद का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में विवाद की स्थिति में सम्बन्धित थाना ‘तहरीर’ की प्रतीक्षा न करे, तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का माहौल बना रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों, मण्डलायुक्तों, जोन, पुलिस कमिश्नरेट, रेंज तथा जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई प्रणाली की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी 05 जून को गंगा दशहरा, 07 जून को बकरीद और 24 जून को जगन्नाथ रथ यात्रा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जाए। यह समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यन्त संवेदनशील है। सभी जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में विगत वर्षों में हुई घटनाओं के रिकार्ड को देखें। प्रतिबंधित पशुओं के काटने, परम्परा से हटकर कार्य करने, अराजकता फैलाने वालों की सूची तैयार कर, संदिग्धों पर निषेधात्मक कार्रवाई की जाए। सभी थाना, तहसील, जनपद में पीस कमेटियों से संवाद सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक मार्गों पर यातायात अवरुद्ध न हो। धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस बल की पैदल गश्त सतत जारी रहे।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए पूर्व निर्धारित स्थल चिन्हित हों। अन्यत्र कतई न हो। प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पूर्णतः वर्जित रहे। प्रत्येक जनपद में कुर्बानी के उपरान्त अपशिष्ट निस्तारण की सुनियोजित व्यवस्था की जाए। नमाज परम्परागत स्थलों पर ही हो। सड़क मार्ग अवरुद्ध कर नमाज की अनुमति न हो। आस्था का सम्मान हो किन्तु नई परम्पराओं को प्रोत्साहित न किया जाए।
मुख्यमंत्री ने हाल के दिनों में बर्ड फ्लू के केस सामने आने का उल्लेख करते हुए इस पर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मृत पशुओं को नदियों में प्रवाहित न करने के लिए आमजन को जागरूक किया जाए। अवैध स्लॉटर हाउस किसी भी दशा में संचालित न हों। वैध स्लॉटर हाउस में निर्धारित क्षमता से अधिक पशु न रखे जाएं। खुले में मांस विक्रय प्रतिबंधित रहे।
निराश्रित गोआश्रय स्थलों में हरा चारा, पानी आदि की समुचित व्यवस्था बनी रहे। तेज हवा व आंधी के कारण बाधित बिजली आपूर्ति की स्थिति में तत्काल रिस्पांस दिया जाए। बिजली आपूर्ति बाधित न होने पाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मानव सभ्यता का विकास नदियों के किनारे हुआ है। हमारी जीवनदायिनी नदियों का पुनरोद्धार आवश्यक है। उत्तर प्रदेश सौभाग्यशाली है कि हर जनपद में कोई न कोई नदी बहती है। जनपद जालौन में नून नदी के पुनर्जीवन का सफल मॉडल अन्य जनपदों के लिए प्रेरणा बने। इस वर्ष का पौधरोपण अभियान नदी पुनरोद्धार के उद्देश्य से जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत गंगा नदी के घाटों की साफ-सफाई व साज-सज्जा कराई जाए। आगामी 04 जून को स्वच्छता कार्यक्रम और 05 जून को सायं आरती तथा अन्य आयोजन सुनिश्चित किए जाएं।

संवेदनशील प्रशासन-
क्षेत्र में विवाद की स्थिति में संबंधित थाना ‘तहरीर’ की प्रतीक्षा न करें, तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

घाटों पर स्नान के लिए चिन्हित स्थल निर्धारित किए जाएं। सतर्कता के दृष्टिगत गोताखोरों, पी0ए0सी0 फ्लड यूनिट, एन0डी0आर0एफ0 व एस0डी0आर0एफ0 की तैनाती रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर पौधरोपण कराया जाए। इसमें सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। वहीं आगामी 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण के आयोजन की तैयारियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुरूप मास्टर ट्रेनर तैयार कर जनपदों में भेजे जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता होगी, जिसका सीधा प्रसारण विभिन्न स्थानों पर किया जाए। नगर विकास विभाग व ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया जाए। योग दिवस से अधिकाधिक नागरिकों को जोड़ने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात नियमों की अनदेखी को हादसों का मुख्य कारण बताया। रोड इंजीनियरिंग में सुधार, साइनेजेज, स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अवैध बस/ऑटो स्टैण्ड तत्काल हटाए जाएं। सड़क दुर्घटनाओं की ऑडिट कराकर जिम्मेदारी तय की जाए। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों में सिविल डिफेंस इकाई के गठन के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री जी ने समीक्षा बैठक में जनसुनवाई प्रणाली की समीक्षा के आधार पर जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त, नगर आयुक्त, जनपद, तहसील, रेंज, थाना और विभागों की रैंकिंग जारी की। अच्छा प्रदर्शन करने वालों की सराहना करते हुए उन्होंने अपेक्षानुसार प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों को सुधार के लिए सख्त चेतावनी भी दी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है। आई0जी0आर0एस0 व सी0एम0 हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का समाधान संतोषजनक और समयबद्ध हो। उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 और सी0एम0 हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, संतुष्टिपरक समाधान अनिवार्य है। केवल निस्तारण नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही अंतिम मानक है। शत-प्रतिशत प्रकरणों में निस्तारण से पूर्व आवेदक से संवाद किया जाए। जिन प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक हो, उनमें स्थलीय निरीक्षण अवश्य किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी अधिकारी कार्यदिवस में अपने कार्यालय में जनसुनवाई करें। यदि शिकायतकर्ता असंतुष्ट है और अधिकारी अधीनस्थ की आख्या को अपने स्तर से अपलोड करता है, तो यह अनुचित होगा। ऐसे मामलों में अधिकारी स्वयं अपनी आख्या अपलोड करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागों/कार्यालयों में पब्लिक ग्रीवांस ऑफिसर तैनात किया जाए।

Share this on WhatsApp
Share196Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

“बिहार की बौद्धिक परंपरा : पांडुलिपियाँ, चित्र एवं अभिलेख” विषयक प्रदर्शनी

“बिहार की बौद्धिक परंपरा : पांडुलिपियाँ, चित्र एवं अभिलेख” विषयक प्रदर्शनी

by Office Araria
March 16, 2026
0

पटना, 16 मार्च 2026 राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण (ज्ञानभारतम के अंतर्गत), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा देशभर में पांडुलिपियों के...

निजी क्षेत्र की भागीदारी से थमेगी टीबी की रफ्तार

निजी क्षेत्र की भागीदारी से थमेगी टीबी की रफ्तार

by Office Araria
March 16, 2026
0

-निजी चिकित्सकों के लिए डीआर-टीबी प्रबंधन पर क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित -शुरुआती जांच और सही प्रबंधन से ही संभव है डीआर-टीबी...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
“बिहार की बौद्धिक परंपरा : पांडुलिपियाँ, चित्र एवं अभिलेख” विषयक प्रदर्शनी

“बिहार की बौद्धिक परंपरा : पांडुलिपियाँ, चित्र एवं अभिलेख” विषयक प्रदर्शनी

March 16, 2026
निजी क्षेत्र की भागीदारी से थमेगी टीबी की रफ्तार

निजी क्षेत्र की भागीदारी से थमेगी टीबी की रफ्तार

March 16, 2026
मौत को मात देकर बने समाज के रक्षक: सीतामढ़ी के ‘टीबी चैंपियन’ मोहम्मद गुलफाम की दास्तां

मौत को मात देकर बने समाज के रक्षक: सीतामढ़ी के ‘टीबी चैंपियन’ मोहम्मद गुलफाम की दास्तां

March 16, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • “बिहार की बौद्धिक परंपरा : पांडुलिपियाँ, चित्र एवं अभिलेख” विषयक प्रदर्शनी
  • निजी क्षेत्र की भागीदारी से थमेगी टीबी की रफ्तार
  • मौत को मात देकर बने समाज के रक्षक: सीतामढ़ी के ‘टीबी चैंपियन’ मोहम्मद गुलफाम की दास्तां
  • बिहार-किशनगंज में छह दिवसीय खेता कढ़ाई कार्यशाला का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन
  • एसडीओ ने गैस वितरण को लेकर एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!