दुर्केश सिंह,संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 17मई।
गुजरात समाचार के मालिक को एक दिन पहले ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने बिना नाम लिए कहा:जब सत्ता को आईना दिखाने वाले अख़बारों पर ताले लगाए जाते हैं, तब समझ लीजिए लोकतंत्र खतरे में है। गौरतलब है गुजराती समाचार पत्र के मालिक बाहुबली शाह के ठिकानों पर ईडी ने शनिवार की सुबह कई जगह छापेमारी की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। गुजराती समाचार पत्र के मालिक 15 से ज्यादा व्यावसायिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।वे लोक प्रकाशन लिमिटेड के निदेशक हैं।उनके बड़े भाई श्रेयांश शाह (85) अखबार के मैनेजिंग एडिटर हैं।इस पर राहुल गांधी ने त्वरित टिप्पणी जारी करते हुए कहा:त्वरित टिप्पणी:जब सत्ता को आईना दिखाने वाले अख़बारों पर ताले लगाए जाते हैं, तब समझ लीजिए लोकतंत्र खतरे में हैं।
पटना में ज्योतिबाफुले के कार्य पर बनी मूवी देखते प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी -नजरिया न्यूज
वहीं बिहार दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कहा, NDA की “डबल इंजन धोखेबाज़ सरकार” मुझे अंबेडकर हॉस्टल में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है। उन्होंने सवाल किया:संवाद कब से अपराध हो गया? नीतीश जी, आप किस बात से डर रहे हैं? क्या बिहार में शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति छुपाना चाहते हैं?
भारत लोकतंत्र है, संविधान से चलता है, न कि तानाशाही से!
राहुल गांधी ने कहा:
हमें सामाजिक न्याय और शिक्षा के लिए आवाज़ उठाने से कोई नहीं रोक सकता। नीतीश जी और मोदी जी, रोक सको तो रोक लो – जातिगत जनगणना की आंधी सामाजिक न्याय, शिक्षा और रोज़गार की क्रांति ला कर रहेगी। उन्होंने कहा,मैंने संसद में कहा था, मोदी जी को जातिगत जनगणना करवानी ही पड़ेगी।
अब बिहार की इस क्रांतिकारी धरती से कह रहा हूं, शिक्षा और न्याय के लिए हम ये तीन काम करेंगे।
लोगों से मिलते हुए प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी -नजरिया न्यूज
राहुल गांधी ने कहा:
प्रभावी और पारदर्शी जाति जनगणना, प्राइवेट शिक्षा संस्थानों में आरक्षण,SC-ST सब-प्लान सख़्ती से लागू कराने के लिए हम सड़क से संसद तक लड़ेंगे, और हर हाल में 100% कर के दिखाएंगे!
राहुल गांधी ने कहा,जितने केस लगाने हैं, लगाते रहो!ये मेरे सीने पर मेडल हैं – सच बोलने के, न्याय की लड़ाई लड़ने के!
राहुल गांधी ने कहा:बिहार दौरे पर पटना के Inox Mall में प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ‘फुले’ movie देख कर भावुक हो गया।
उन्होंने कहा:शिक्षा, समानता और न्याय की राह आसान नहीं है । महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जी का जीवन, उनके संघर्ष और आदर्श ही आज हमारे समाज और देश का इस राह पर मार्गदर्शन कर सकते हैं।
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के फैन -नजरिया न्यूज
उन्होंने कहा: गुजरात समाचार को खामोश करने की कोशिश सिर्फ एक अख़बार की नहीं, पूरे लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की एक और साज़िश है।जब सत्ता को आईना दिखाने वाले अख़बारों पर ताले लगाए जाते हैं, तब समझ लीजिए लोकतंत्र खतरे में है।बाहुबली शाह की गिरफ्तारी डर की उसी राजनीति का हिस्सा है, जो अब मोदी सरकार की पहचान बन चुकी है।
राहुल गांधी ने कहा,देश न डंडे से चलेगा, न डर से – भारत चलेगा सच और संविधान से। फिलहाल कहा जा रहा है कि गुजरात समाचार पत्र के मालिक की गिरफ्तारी एक पुराने मामले में हुई थी। आधिकारिक तौर पर ईडी का बयान उपलब्ध नहीं है।




















