किशनगंज में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने रखीं नीतिगत आकांक्षाएं
महिला संवाद कार्यक्रम में बहादुरगंज प्रखंड के अलीशा ग्राम संगठन की फातिमा बेगम, महिला बैंक शुरू करने की आकांक्षा व्यक्त करती है । वे कहती हैं कि महिलाओं को इससे बैंकिंग सुविधा प्राप्त करने में सहूलियत होगी।वे ऋण पर ब्याज दर घटाने और महिला उद्यमियों को ऋण प्राप्त करने में सुविधा मिलने की बातें रखीं।
किशनगंज जिला में महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं
नीतिगत आकांक्षाओं को व्यक्त कर रही थीं। महिला संवाद कार्यक्रम का उदेश्य भी यही है। ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 18 अप्रैल से महिला संवाद कार्यक्रम चला रहा है।महिलाओं को सरकारी योजना की जानकारी देना और सीधा संवाद स्थापित करने के दौरान संबंधित विभाग को इस दिशा में कार्य हेतु उपलब्ध कराना है. महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा व्यक्त आकांक्षाओं और जरूरतों को मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज किया जा रहा है।
महिला संवाद कार्यक्रम में पोठिया प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत के सहारा ग्राम संगठन की सावेरा खातुन, बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार से बताया कि किसानों के लिए बागवानी, फल, फूल, सब्जी इत्यादि काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
उन्होंने कहा:किशनगंज में इसकी संभावना को लेकर उन्होंने सरकार से मदद की आकांक्षा व्यक्त की।
उन्होंने कहा :इस दिशा में किसानों को वैज्ञानिक विधि से बागवानी करने का प्रशिक्षण, उन्नत बीज, सिंचाई इत्यादि के लिए सहयोग की उम्मीद है। कनकपुर पंचायत के उजाला ग्राम संगठन की सोनी कुमारी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ मिला है।मैट्रिक करने पर 10 हजार और इंटर करने पर 25 हजार रुपये प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा: वे अभी स्नातक कर रही हैं। हम लड़कियों को सरकारी योजना के लाभ से उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिल रही है। स्कूल में थी तो साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति, मध्याहन भोजन का लाभ मिला।सरकारी स्कूल कॉलेज में पढ़ कर आगे बढ़ रही हूं।
गौरतलब है कि महिला संवाद कार्यक्रम में जागरूकता रथ के माध्यम से सरकार की योजना की जानकरी पर आधारित वीडियो फ़िल्म बेहद प्रेरक सिद्ध हो रहा है।
महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाय जा रहे योजना की जानकरी लीफलेट लिटरेचर से भी दिया जा रहा है। गुरुवार को किशनगंज जिला के सभी सात प्रखंड के कुल बीस ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।





















