– 10 चयनित गाँव में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य क़ो हासिल करें
– कई प्रकार की बिमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है नियमित टीकाकरण
बेतिया, 15 मई 25
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र,मझौलिया और पीसीआई के संयुक्त तत्वाधान में नियमित टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण हेतु चयनित दस गाँवों में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने क़ो लेकर एएनएम, आशा का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण पीसीआई के जिला समन्वयक राजेश कुमार एवं डॉ लुकमान के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समुदाय की सहभागिता के लिए घर-घर भ्रमण, सामाजिक मानचित्र, माताओं के साथ बैठक एवं जनप्रतिनिधियों क़ो बैठकों के बारे में विस्तार पुर्वक टीकाकरण में सहयोग व जागरूकता के बारे में बताया गया। राजेश कुमार ने बताया की प्रखण्ड अन्तर्गत सतभिड़वा, रामनगर, बनकट,जौकटिया, सेमराघाट, सरिसरवा, एचएससी के दस गाँवों को चयनित किया गया है। जिले के डीसीएम राजेश कुमार ने बताया की टीकाकरण का लक्ष्य सौ फीसदी हासिल करना जरूरी है, क्योंकि नियमित टीकाकरण न होने पर नवजात के जीवन पर जानलेवा प्रभाव पड़ सकता है, शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीका है। प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की गई इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों क़ो लक्ष्य को पूरा करते हुए टीकाकरण में तेजी लाने,वेक्सिन के रख रखाव एवं इसके सही ढंग से करने की जानकारी दी गई।
गर्भवती महिलाओं एवं नवजात में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में नियमित टीकाकरण की है अहम् भूमिका:
सीएस डॉ विजय कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात तथा छोटे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास में नियमित टीकाकरण अहम् भूमिका निभाता है। गर्भस्थ शिशु एवं उसकी माता से इसकी शुरुआत होती है। नियमित टीकाकरण विभिन्न बीमारी के संक्रमण के बाद या बीमारी के खिलाफ बच्चों की रक्षा करता है। साथ ही, शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को भी सुदृढ़ करता है। नियमित टीकाकरण से बच्चों को चेचक, हेपेटाइटिस जैसी अन्य बीमारियों से बचाया जा सकता है। बीसीजी, हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी, डीटीपी, रोटा वायरस वैक्सीन, इन्फ्लूएंजा व न्यूमोनिया के लिए टीकाकरण किये जाते हैं. बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण बहुत जरूरी है। यह शरीर में बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता पैदा करता है। साथ ही एंटीबॉडी बनाकर शरीर को सुरक्षित भी रखता है।
मौके पर पीसीआई के जिला समन्वयक राजेश कुमार, बीएचएम शकील अहमद, बीसीएम रंजना राय, प्रखण्ड समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार देव, डब्लूएचओ के पुरुषोतम चौबे व अन्य लोग उपस्थित थें।




















