– 14 मई, 15 मई, 16 मई, 17 मई एवं 19 मई को होगा इंटरव्यू
नज़रिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगमी 03 वर्षों के लिए नये सिरे से पीएलवी का चयन किया जा रहा है.
इसके तहत आगामी 14 मई, 15मई, 16मई, 17 मई व 19 मई को पीएलवी के सभी 100 पदों के लिए इंटरव्यू किया जाना है.
इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
यह इंटरव्यू न्यायमण्डल अररिया के प्रांगण में लिया जायेग. प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश गूँजन पांडेय के हवाले से अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि पीएलवी के पद के लिए आवेदक अपने क्रमांक एवं साक्षात्कार (इंटरव्यू) की तिथि के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सूचना पट्ट, व्यवहार न्यायालय के वेबसाईट एवं जिले के एनआईसी के वेबसाईट से इसकी जानकारी ले सकते है.
अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदक अपने-अपने निर्धारित तिथियों को अपने फोटो युक्त पहचान पत्र एवं अपनी योग्यता संबंधि कागजातों के साथ साक्षात्कार में भाग लेंगें.
आवेदकों को साक्षात्कार हेतु उनके द्वारा दिये गए मोबाईल नं0 पर फोन भी किया गया है.





















