समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
समस्तीपुर सदर सबडिविजनल बीड़ी मजदूर यूनियन दलसिंगसराय की ओर से मंगलवार को स्थानीय महावीर चौक स्थित भाकपा कार्यालय परिसर पर कॉमरेड सुदामा देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहलगाव में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों को किये गए निर्मम हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए 2 मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए यूनियन के महासचिव राम बिलास शर्मा ने बीड़ी मजदूरों के ज्वलन्त समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के गलत नीतियों के वजह से राज्य के लाखों बीड़ी श्रमिक बदहाली की जिंदगी जीने पर विवश है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के दबाब में आकर केंद्र सरकार तम्बाकू से बनने वाले बीड़ी पर प्रतिबंध लगाकर बीड़ी उधोग को बंद करने पर आतुर है। राज्य में बीड़ी उधोग कुटीर उधोग के रूप में गाँव – गाँव मे फैला हुआ है। इसमें अधिकांश अनुसूचित जाति अतिपिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब महिलाएं काम करती हैं। बीड़ी के हिमायती हमलोग भी नहीं है किन्तु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार पहले बीड़ी श्रमिकों को वैकल्पिक रोजगार दे फिर बीड़ी उधोग पर प्रतिबंध लगाएं। साथ ही उन्होने कहा कि राज्य सरकार हर बर्ष नए गजट में न्यूतम मजदूरी तय करती है किंतु राज्य मे श्रम विभाग के पदाधिकारियों के उदासीनता के चलते मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नही मिलती है। बर्ष-2014 से बीड़ी श्रमिकों के लिये बनी कल्याणकारी योजनाओं को केंद्र सरकार बन्द कर दी है। केंद्र सरकार कार्पोरेट घराने के दबाब में आकर पूर्व से बने 44 श्रम कानून को 4 श्रम संहिता में बदलकर इसे लागू करना चाह रही है। इसके विरोध में आगामी 20 मई 2025 को केंद्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से राष्ट्र व्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है।
जिसमें समस्तीपुर जिले के सभी मजदूर 17 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल करेंगे। बैठक में यूनियन को और भी मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।मौके पर बैठक को मोहम्मद यूनुस, कारो देवी,मजहर आलम, रहमत अंसारी, सायरा बानो, पूनम देवी, राम बिलास पासवान,विष्णुदेव दास, उस्मान अंसारी, खेत मजदूर नेता महेश्वर राम, बिमला देवी, आदि ने संबोधित किया।
नये सरकारी वकील/गवर्मेन्ट प्लीडर (जीपी) के रूप में अधिवक्ता अशोक कुमार पासवान ने योगदान किये
नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया। न्यायमण्डल के नये सरकारी वकील/गवर्मेन्ट प्लीडर (जीपी) के रूप में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता...