• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय मिले, राजस्व वादों का निस्तारण मेरिट के आधार पर सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय मिले, राजस्व वादों का निस्तारण मेरिट के आधार पर सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

May 13, 2025
अररिया – महिला दिवस पर बाल संरक्षण विषयक गोष्ठी, सामाजिक योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

अररिया – महिला दिवस पर बाल संरक्षण विषयक गोष्ठी, सामाजिक योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

March 10, 2026
अररिया – बीसीए अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए अररिया की 17 सदस्यीय टीम घोषित

अररिया – बीसीए अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए अररिया की 17 सदस्यीय टीम घोषित

March 9, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

March 9, 2026
समाहरणालय में महिला दिवस का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट सेवा के लिए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

समाहरणालय में महिला दिवस का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट सेवा के लिए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

March 9, 2026
कई दिनों बाद गैस गाड़ी पहुंचने पर हसनपुर गोदान में उमड़ी भीड़

कई दिनों बाद गैस गाड़ी पहुंचने पर हसनपुर गोदान में उमड़ी भीड़

March 9, 2026
मनमाने ढंग से खुलता है बाल विकास परियोजना कार्यालय का ताला, लोगों को हो रही परेशानी

मनमाने ढंग से खुलता है बाल विकास परियोजना कार्यालय का ताला, लोगों को हो रही परेशानी

March 9, 2026
कलियागंज नाका पर वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, बाइक से नेपाली शराब बरामद

कलियागंज नाका पर वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, बाइक से नेपाली शराब बरामद

March 9, 2026
डकैता गांव में पुलिस छापेमारी, 62.7 लीटर नेपाली शराब बरामद दो तस्कर गिरफ्तार

डकैता गांव में पुलिस छापेमारी, 62.7 लीटर नेपाली शराब बरामद दो तस्कर गिरफ्तार

March 9, 2026
देब बिस्ट्रो लियोन में फ्र्रांसियों और भारतीयों ने खेली जम के होली

देब बिस्ट्रो लियोन में फ्र्रांसियों और भारतीयों ने खेली जम के होली

March 9, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय माला मिश्रा सहित एक दर्जन महिला सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय माला मिश्रा सहित एक दर्जन महिला सम्मानित

March 9, 2026
दरभंगा :- संध्या गश्ती में दो युवक देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

दरभंगा :- संध्या गश्ती में दो युवक देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

March 9, 2026
अररिया – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘औरत आज़ादी मार्च’, समानता और शांति के लिए उठी आवाज़

अररिया – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘औरत आज़ादी मार्च’, समानता और शांति के लिए उठी आवाज़

March 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय मिले, राजस्व वादों का निस्तारण मेरिट के आधार पर सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

by Office Araria
May 13, 2025
0
पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय मिले, राजस्व वादों का निस्तारण मेरिट के आधार पर सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 50

वाराणसी -सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने किया अधिकारियों को सावधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी सर्किट हाउस सभागार, वाराणसी में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो नजरिया न्यूज,12मई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12मई को वाराणसी में सर्किट हाउस सभागार, वाराणसी में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद में गतिमान विकास परियोजनाओं को अभियान चलाकर तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। निर्माणाधीन विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए तथा नामित नोडल अधिकारियों द्वारा कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की मॉनिटरिंग की जाए। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।
मुख्यमंत्री श्री योगी ने भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने अर्बन नक्सल एवं उनसे जुड़े संगठनों पर सतर्क निगरानी रखने एवं कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री योगी ने वाराणसी जोनत्यनाथ के सीमावर्ती जनपदों में गौ-तस्करी, खनन आदि गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौ तस्करों एवं उनके सम्पर्क सूत्रों के जब्त वाहनों की नियमानुसार नीलामी कराने की बात कही। लूट, चेन स्नैचिंग आदि घटनाओं पर पुलिस सख्त कार्यवाही करे। उन्होंने सेफ सिटी के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरों का व्यवस्थापन, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में घटित होने वाली घटनाओं पर तुरन्त एक्शन लिया जाए। अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कठोर कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री श्री योगी ने कमिश्नरी परिसर में बनने वाले इण्टीग्रेटेड मण्डलीय कार्यालय के निर्माण कार्य हेतु टेण्डर आदि कार्यवाही तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण प्रतिदिन जनसुनवाई करें और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करें। पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय मिले। राजस्व वादों का निस्तारण मेरिट के आधार पर सुनिश्चित करें। जन्म-मृत्यु आदि प्रमाण पत्रों के लिए किसी को अनावश्यक भटकना न पड़े। उन्होंने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की बाउण्ड्रीवॉल के कार्यों को हर हाल में जून, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री योगी ने नगर निगम व विकास प्राधिकरण को अपने विभागीय कार्यों को बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समुचित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करायी जाए। उन्होंने नगर निगम को बरसात से पहले सभी नालों की सफाई के साथ ही मौके से सिल्ट हटाये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण गंजारी में निर्माणाधीन इण्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के चारों तरफ टाउनशिप तथा कनेक्टिविटी के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रामनगर-सूजाबाद क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों के किनारे स्थित भवनों के नालियों को मेन नाले से जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि घरों में जल-निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सड़कें अतिक्रमण मुक्त हों और यातायात व्यवस्था सुगमता से संचालित हो। उन्होंने आमजन को आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसके लिए बस, टैक्सी, रिक्शा स्टैण्ड हेतु उपयुक्त स्थान का चयन कर वाहनों को व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री योगी ने कज्जाकपुरा फ्लाईओवर के कार्यों में रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर कार्यों को पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘हर घर नल योजना’ के अंतर्गत कार्य की गुणवत्ता व रोड कटिंग कार्य की मॉनीटरिंग हेतु जल निगम-ग्रामीण को जनप्रतिनिधियों के साथ 4-4 गांव का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरुणा नदी के पुनरुद्धार कार्य में तेजी लायी जाए। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के दौरान स्थानीय लोगों के आवागमन में कोई बाधा न आये, यह सुनिश्चित किया जाये।

वाराणसी -पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय मिले: मुख्यमंत्री
=राजस्व वादों का निस्तारण मेरिट के आधार पर सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि जनपद में वर्तमान में लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की कुल 60 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। सड़कों तथा पुलों के कुल 18 प्रोजेक्ट्स गतिमान हैं। रिंग रोड फेज-2 में एक लेन को मई माह के अंत तक हर हाल में क्रियाशील कर दिया जायेगा, जिससे लोगों का आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा तथा शेष कार्यों को दिसम्बर माह तक पूरा कर लिया जायेगा। कचहरी-संदहा मार्ग, पाण्डेयपुर-आजमगढ़ मार्ग तथा पड़ाव-टेंगरा सड़क निर्माण के कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष कार्यों हेतु शासन से बजट आवंटित हो गया है, जिसको तत्काल पूरा कराया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री योगी ने विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करने के पश्चात गतिमान परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने आईएमएस- बीएचयू में 147.39 करोड़ रुपये लागत से निर्माणाधीन नेशनल सेण्टर फॉर एजिंग और बी0एच0यू0 ट्रामा सेन्टर में 119.47 करोड़ रुपये लागत से निर्माणाधीन न्यू बिल्डिंग ऑफ क्रिटिकल केयर सेण्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि में मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किए जाएं।
ज्ञातव्य है कि नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर ऑफ द एल्डरली (एनपीएचसीई) के तहत आईएमस बीएचयूमें बन रहे देश के तीसरे नेशनल सेण्टर फॉर एजिंग में बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे इलाज की सुविधा मिलेगी। बीएचयू परिसर में यह सेंटर निर्मित कराया जा रहा हैं। अभी तक दिल्ली एम्स और मद्रास मेडिकल कॉलेज में ऐसा सेंटर क्रियाशील है। छह मंजिला इस सेंटर में 200 बेड पर बुजुर्गों को भर्ती करने की सुविधा होगी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में 150 बेड के क्रिटिकल केयर सेण्टर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। इसमें तीन मॉड्युलर ऑपरेशन थियेटर होंगे और मरीजों को आई0सी0यू0 जैसी सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके अलावा 40 बेड का बर्न वार्ड भी निर्मित कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने वाराणसी भ्रमण के दौरान श्री काल भैरव मन्दिर एवं श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन-पूजन किया।
समीक्षा बैठक में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 दयाशंकर मिश्र ’दयालु’ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share this on WhatsApp
Share196Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – महिला दिवस पर बाल संरक्षण विषयक गोष्ठी, सामाजिक योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

अररिया – महिला दिवस पर बाल संरक्षण विषयक गोष्ठी, सामाजिक योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

by Office Araria
March 10, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया की ओर से बालिकाओं...

अररिया – बीसीए अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए अररिया की 17 सदस्यीय टीम घोषित

अररिया – बीसीए अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए अररिया की 17 सदस्यीय टीम घोषित

by Office Araria
March 9, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0
अररिया – महिला दिवस पर बाल संरक्षण विषयक गोष्ठी, सामाजिक योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

अररिया – महिला दिवस पर बाल संरक्षण विषयक गोष्ठी, सामाजिक योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

March 10, 2026
अररिया – बीसीए अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए अररिया की 17 सदस्यीय टीम घोषित

अररिया – बीसीए अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए अररिया की 17 सदस्यीय टीम घोषित

March 9, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

March 9, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – महिला दिवस पर बाल संरक्षण विषयक गोष्ठी, सामाजिक योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
  • अररिया – बीसीए अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए अररिया की 17 सदस्यीय टीम घोषित
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • समाहरणालय में महिला दिवस का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट सेवा के लिए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
  • कई दिनों बाद गैस गाड़ी पहुंचने पर हसनपुर गोदान में उमड़ी भीड़

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!