2025-गांजा तस्कर को दी गई 20 साल की सजा-रिपोतार्ज
= 599 किलो गांजा के साथ बिहार प्रदेश के किशनगंज में किया गया था गिरफ्तार
= समाज में आर्थिक असमानता दूर करने के लिए भ्रष्टाचार करने वाले को भी गांजा तस्कर जैसी सजा मिलनी चाहिए,
कई बार विधायक रह चुके भगेलू राम और कई बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके कामरेड रामबरन नेता ने व्यक्त किया विचार
दुर्केश सिंह संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज,12मई।
यदि भ्रष्टाचारियों को भी गांजा -तस्करों जैसी सजा सुनाई जाए तो देश से आर्थिक असमानता दूर हो जाएगी। ऐसी नीतियां कौन राजनीतिक पार्टी बना सकती है, इस विषय पर देश के मतदाताओं को मतदान करते समय सोचना चाहिए। यह बात कामरेड रामबरन धोबी और सपा नेता सह कादीपुर विधानसभा से कई बार विधायक रहे भगेलूराम ने कहीं। दोनों नेताओं द्वारा वर्ष 2025में बिहार प्रदेश के किशनगंज में एक तस्कर आरोपित को सुनाई गई सजा पर पूछने के बाद मंतव्य व्यक्त कर रहे थे।
जानकारी के मूताबिकअपर सत्र न्यायधीश-3 सुमित कुमार सिंह ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी मोती मोदी 45 वर्ष को 20 साल की कठोर सजा सुनाई है। साथ ही, एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

आर्थिक असमानता देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है: सपा नेता भगेलू राम, पूर्व विधायक कादीपुर
कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र का रहने वाला मोती मोदी 10 नवंबर 2021 से जेल में बंद है। किशनगंज पुलिस ने उसे फरिंगगोला चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पकड़ा था। उसकी डीसीएम ट्रक से 599.08 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। गांजा को जप्त करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया था। उसी मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों के बयान पेश किए। सभी गवाहों ने अभियुक्त के खिलाफ स्पष्ट साक्ष्य दिए। न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी कानून के खिलाफ होने के साथ समाज के लिए भी खतरा है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगर दोषी एक लाख रुपए का जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे 6 महीने की अतिरिक्त जेल की सजा काटनी होगी। किशनगंज पुलिस और प्रशासन ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस फैसले से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगेगा।स्थानीय नागरिकों ने भी कोर्ट के इस फैसले का समर्थन किया है। उनका मानना है कि ऐसे कड़े फैसलों से कानून व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही नशे के कारोबारियों में भय होगा।




















