अभिमन्यु मिश्रा जिला प्रभारी सुपौल।
एंकर= छातापुर थाना क्षेत्र के भट्टाबाड़ी में बीते 3 मई को कुदाल से काटकर एक नाई की हत्या के बाद मंत्री बिहार सरकार नीरज कुमार बबलू आज मृतक के घर झखाड़गढ़ पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान बीजेपी नेता सह मंत्री बिहार सरकार ने मृतक के परिजन को आर्थिक मदद भी की।
दरअसल 3 मई को भट्टाबाड़ी गाँव मे जगदीश ठाकुर की मामूली विबाद में कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि इस हत्या कांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
लेकिन घटना के बाद परिजनों में दहशत का आलम व्याप्त है।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू मृतक के घर पहुंच शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
नीरज कुमार बबलू ने कहा कि यह घटना एक सभ्य समाज के लिए शर्मनाक घटना है। जहां मजदूरी मांगने वाले मजदूर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। ऐसे में प्रसाशन को चाहिए कि की इस घटना में जो भी दोषी है उनके विरुद्ध स्पीड ट्रायल के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाय।
बाइट= नीरज कुमार बबलू, मंत्री बिहार सरकार।




















