महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने की व्यक्त की छात्राओं के लैपटॉप और सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय की अहम आकांक्षा
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 11मई।
महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं मुख्य बाजार – हाट, भीड़ – भाड़ वाली सार्वजानिक जगहों पर शौचालय निर्माण से जुड़ी आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं। कार्यक्रम में स्वच्छता व स्वास्थ्य विषय पर अपनी बात रखते हुए दिघलबैंक प्रखंड के धनगढ़ा पंचायत की अफरोजा बेगम, महिलाओं के लिए सार्वजनिक जगहों पर शौचालय निर्माण से जुड़ी अपनी आकांक्षा व्यक्त की. वहीं, ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत के स्वागत ग्राम संगठन की खुशबू परवीन, इसे महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया।
महिलाओं ने समवेत स्वर में वक्ततव्य के दौरान प्रगति में बाधक समस्याओं की तरफ यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान आकर्षित करते हुए
कहा कि सरकार की योजनाओं में हाट और बाजार जैसे भीड़ वाले सार्वजानिक जगहों पर शौचालय निर्माण की नीति बनानी चाहिए। क्यों कि महिलाओं को ऐसे स्थान पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का यह भी एक कारण है। इससे स्वच्छता और रोजगार सृजन को भी बल मिलेगा।
किशनगंज, बिहार – प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि नहीं बढ़ने से निर्माण में हो रही परेशानी
गौरतलब है कि महिला संवाद कार्यक्रम में जीवन, परिवेश, समाज, जिला, राज्य से जुड़े मुद्दों पर महिलाएं मुक्त स्वर में अपनी आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं। जमीनी अनुभव और जीवन से जुड़े मुद्दों को संवाद के जरिए योजनाएं बनाने की अकांक्षा जता रही हैं।इन मुद्दों पर सरकार से हर संभव बदलाव की अपेक्षा रख रही हैं।
महिला संवाद कार्यकम में ठाकुरगंज प्रखंड के बेसरबाटी पंचायत की फिरोजा ने अपनी आकांक्षा व्यक्त करते हुए हाई स्कूल की बालिकाओं के लिए लैपटॉप देने की योजना की मांग की ।
उन्होंने कहा: तकनीक आधारित शिक्षा के साथ कदम से कदम मिला के आगे बढ़ने के लिए लैपटॉप की जरूरत है।
उन्होंने शिक्षा में आये आधुनिक बदलाव का लाभ गरीब ग्रामीणों तक पहुंचाने की बात कर रहीं थीं।
महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण छात्राओं को सहयोग मिलने से असमानता का मूल कारण भी दूर होगा।
खारुदह की रोशन आरा ने सरकार से आवास निर्माण से जुड़ी योजना में राशि वृद्धि की मांग की।उन्होंने बढ़ती मंहगाई को देखते हुए घर बनाने के लिए अधिक राशि की मांग की।
उल्लेखनीय है कि महिला संवाद कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षी अभियान है।
महिलाओं को अपनी आकांक्षा व्यक्त करने का मंच इससे मिल रहा है। महिलाएं बेझिझक अपने क्षेत्र विशेष से जुड़ी समस्या, आकांक्षाएं व्यक्त कर रही हैं। सरकार से स्थानीय विकास कार्यों और नीतिगत बदलाव को लेकर अपने सुझाव, विचार व्यक्त कर रही हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम में जागरूकता वाहन के माध्यम से सरकार की योजना पर आधारित वीडियो फिल्म दिखाई जा रही है।सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त हुई महिलाओं का अनुभव भी सुनाया जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजना के बारे में लीफलेट के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।























