– “मेंटेनेंस के लिए बिजली कटौती”
नजरिया न्यूज रानीगंज/अररिया। आदित्य दत्ता।
आज रानीगंज पावर हाउस में प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक मेंटेनेंस और नए ब्रेकर की स्थापना का कार्य किया जाएगा। इस कारण से सभी 11 केवी फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कृपया ध्यान दें:
सम्मानित उपभोक्ताओं से निवेदन है कि अपने जरूरी कार्य जैसे मोबाइल चार्जिंग, पानी भरना, किचन के उपकरणों का उपयोग आदि कार्य सुबह 08:00 बजे से पहले पूर्ण कर लें।
यह कार्य आपकी भविष्य की सुरक्षित और स्थिर बिजली आपूर्ति के लिए किया जा रहा है। असुविधा के लिए खेद है, सहयोग के लिए धन्यवाद!
स्थान: रानीगंज पावर हाउस
समय: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
दिन: रविवार, 11 मई 2025
— बिजली विभाग, रानीगंज
(जनहित में जारी)






















