-राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोरों पर
नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
आगामी 10 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता के मद्देनजर न्यायमण्डल अररिया के प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष गुंजन पाण्डे के द्वारा न्याय रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ये न्याय रथ अररिया जिले के विभिन्न दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10 मई 2025 के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी व उन्हें अपने सुलहनीय प्रकृति के मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादित करने हेतु प्रेरित करने का कार्य करेंगें.
न्याय रथों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के भी वाहन पोस्टर-बैनर के साथ शामिल हुए.
इस अवसर पर प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डे ने बतलाया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी विवादों के हमेशा के समाप्त करने का बहुत ही सरल माध्यम है.
अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निष्पादित कर इसे सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए सभी तैयारियाॅ पूर्ण कर ली गई है. न्याय वाहनों को भेजने का उद्येश्य अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित करना है.
इस अवसर पर फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज अविनाश कुमार, उत्पाद न्यायधीश-02 संतोष गुप्ता, एडीजे-06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार, एडीजे-04 रवि कुमार, सीजेएम श्री अमरेंद्र प्रसाद, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार, मुंसिफ उदयवीर सिंह, एसडीजेएम पार्थ, जेजेबी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट स्कन्द राज, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकास कुमार, प्रणव कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, गजेन्द्र कुमार चौरसिया, आशीष आनंद, मो.कामरान, श्रीमती कुमारी प्रीति, शादाब समर गोश, मुकेश कुमार, प्रभात, मिथिलेश कुमार दास सहित जूनियर डिवीजन के सिविल जज हर्ष चौधरी आदि उपस्थित दिखे.






















