महिला संवाद कार्यक्रम में कचरा निस्तारण पर महिलाओं ने चताई चिंता
महिलाओं को दी रही सरकारी योजनाओं की जानकारी, लाभुकों के अनुभवों से मिल रही प्रेरणा
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज, 04मई।
महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाय जा रहे योजना की जानकारी बिहार सरकार योजना केक तहत दे रही है। किशनगंज जिला प्रशासन ने योजना की जानकारी से संबंधित लीफलेट महिला संवाद कार्यक्रम में उनके बीच वितरित किया। इससे संबंधित वीडियो – फ़िल्म भी दिखाई। महिलाएं अधिक से अधिक योजनाओं के लाभ रुबरू हुईं।
रविवार को कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत की ताजरून निशा, महिला संवाद कार्यक्रम में लीफलेट पढ़कर अन्य महिलाओं को योजना की जानकारी दीं।इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया।
मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, बालिका साइकिल योजना, स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, औजार एवं हुनर कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, अक्षर आँचल योजना, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, महिला हेल्पलाईन, वन स्टाप सेंटर, महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में पैंतीस प्रतिशत आरक्षण, पंचायती राज, नगर निकाय चुनाव में पच्चास प्रतिशत आरक्षण इत्यादि योजना की जानकारी दी गई।
किशनगंज, बिहार- कोचाधामन -ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम -नजरिया न्यूज
सरकार की योजना का लाभ लेकर प्रगति करने वाली महिलाओं के अनुभव सुनना इस दौरान प्रेरणादायक रहा।
महिला संवाद कार्यक्रम में योजना के लाभ लेने में आ रही चुनौतियों पर भी महिलाएं अपनी समस्या प्रकट कर रहीं थीं। अड़चनों को जल्द दूर करने की बात महिलाओं ने साझा किया।
ठाकुरगंज प्रखंड के पटेश्वरी पंचायत की नाजिया खातुन, कचरा उठाव और इसके प्रबंधन को गाँव व पंचायत स्तर पर और बेहतर बनाने की आकांक्षा व्यक्त कीं। उन्होंने महिला संवाद कार्यकम में अपनी बात रखते हुए कहा कि गांव व टोलो में कचरे का सही निपटारा होना चाहिए। गांव व घर का कचरा खेतों तक न पहुंचे, इसके लिए हमें सजग रहना होगा। समय रहते इसकी तैयारी करनी होगी।
उन्होंने भविष्य के खतरे की ओर इशारा करते हुए सरकार व समाज के स्तर पर इस दिशा में सकारात्मक प्रयास को लेकर अपनी बातें रखीं।























