=शफकत परवीन को सरकार ने दिया बीए करने 50हजार रुपये
=कहा,इसी रुपये से कर रही हूंडी.ईएल.ईडी. कोर्स
= सभी प्रखंड क्षेत्रों में आयोजित हो रहा कार्यक्रम, किसानों की आकांक्षाओं पर सरकार नहीं उतरी खरी
=सदर प्रखंड की महिलाओं ने सब्जी जैसे उत्पादों को शीतगृह में रखने की असुविधा से हो रहे नुकसान की दी जानकारी
वीरेंद्र चौहान , नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज, 30अप्रैल।
शफकत परवीन ने बताया कि वे डी.ईएल.ईडी. कोर्स कर रही हैं, शिक्षक बनना चाहती हैं।आर्थिक स्थिति कमजोर थी। पढ़ाई का माहौल नहीं था। सरकारी स्कूल – कॉलेज में पढ़ कर, यहां तक पहुँची हूं।स्कूल में पोशाक, साइकिल, छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन की सुविधाएं मिली। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की राशि से स्नातक करने पर सरकार से 50 हजार रुपये की राशि मिली।इसी से प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स (डी.ईएल.ईडी.) कर रही हूँ।
किशनगंज, बिहार – सदर प्रखंड की महिलाओं ने सब्जी जैसे उत्पादों को शीतगृह में रखने की असुविधा से हो रहे नुकसान की दी जानकारी: महिला संवाद कार्यक्रम
कोचाधामन प्रखंड के गरगाँव पंचायत की शफकत परवीन ने ये बातें महिला संवाद कार्यक्रम में अपना अनुभव साझा करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा:महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को अपना अनुभव, आकांक्षा, समस्याएं, बातचीत करने का मंच – माहौल प्रदान कर रहा है।
ठाकुरगंज प्रखंड के रसिया पंचायत की इशमत बेगम, आसीना खातुन ने आवास और शौचालय बनाने की राशि में वृद्धि से संबंधित आकांक्षा महिला संवाद में व्यक्त की।
किशनगंज, बिहार – अपनी कहानी महिलाएं कर रहीं हैं साझा, बांटा जा रहा योजनाओं से संबंधित पत्रक-नजरिया न्यूज
उन्होंने कहा: घर बनाने के सामान की कीमत बहुत बढ़ गई है, सरकार को बढ़ती हुई मंहगाई को देखते हुए इस योजना से संबंधित राशि में वृद्धि करना चाहिए। सदर प्रखंड के महीनगांव पंचायत की लालमनी देवी, मंगनी बेगम ने पंचायत में शीत भंडारण केंद्र बनाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि किसानों को सब्जी, अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए शीत भंडारण केंद्र की आवश्यकता है। किसानों को उनके उत्पाद की सुरक्षा और समय पर बिक्री से अधिक मुनाफा मिल सकेगा।
किशनगंज, बिहार -बातचीत करने का मंच बना महिला संवाद कार्यक्रम -नजरिया न्यूज
बुधवार को ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर, चुरली, रसिया, दिघलबैंक प्रखंड के सतकौआ, पोठिया प्रखंड के भौटाथाना, गौरुखाल, कुसयारी, छत्तरगाछ, कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर, केरीबिरपुर, सोंथा, टेढ़ागाछ प्रखंड के मटियारी, डाक पोखर , बहादुरगंज प्रखंड के बनगामा, चिकाबाड़ी, किशनगंज सदर प्रखंड के मोतीहारा तालुका, हालामाला में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी से जुड़े लीफलेट बाँटा जा रहा है।साथ ही इसे महिला संवाद कार्यक्रम में पढ़कर सुनाया जा रहा है।ताकि महिलाओं को सारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। जागरूकता वाहन में लगे एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित फिल्म दिखाई जा रही है,ताकि उन्हें जानकारी मिल सके।























