वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 19अप्रैल।
महिला संवाद कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से दीदियाँ सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रही हैं. किशनगंज जिला के सातों प्रखंड में प्रत्येक दिन 2 से 4 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।शनिवार को सदर प्रखंड के दौला, महीनगाँव पंचायत , दिघलबैंक प्रखंड के दिघलबैंक पंचायत, कोचाधामन के सौंथा, ठाकुरगंज के रसिया , पोठिया के भोटाथाना, छत्तरगाछ टेढ़ागाछ के बेगना, चिलहनिया पंचायत, बहादुरगंज के बनगामा में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम संगठन में इकट्ठा होकर दीदियां जागरूकता रथ में लगे ऑडियो – वीडियो माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त कीं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने वाली दीदियाँ अपना अनुभव भी साझा की हैं। महिला संवाद कार्यक्रम में दीदियों द्वारा स्थानीय एवं नीतिगत आकांक्षाएं – सुझाव भी दिया गया।
स्थानीय और नीतिगत स्तर की सभी आकांक्षा को आयोजक मंडल द्वारा सूचीबद्ध किया गया।
किशनगंज, बिहार -सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महिलाओं के सुझावों को अमल लाएगी सरकार
मौके पर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नीतिगत आकांक्षा सूची के आधर पर आने वाले समय में सरकार द्वारा योजनाएँ तैयार की जाएंगी ।
गौरतलब है कि सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक – आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा जा सकता है। महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य गांव – गांव तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ दीदियों के अनुभवों और आकांक्षाओं को सुनना और सूचीबद्ध करना है।
उल्लेखनीय है कि जिले के सभी सातों प्रखंड के 1262 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रथ, प्रसार सामग्री, एवं महिला संवाद में उपस्थिति हेतु महिलाओं की भागीदारी को लेकर सभी तरह की तैयारी की गई हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम में जागरूकता रथ के माध्यम से ऑडियो – वीडियो प्रचार सामग्री इत्यादि के जरिए सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।






















