अजमल खान, संवाददाता नजरिया न्यूज सुलतानपुर, 16अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी गांव -वार्ड चलों अभियान के बाद दलित वोटों को साधने व समाज में पैठ बनाने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है।बीजेपी का यह अभियान 25 अप्रैल तक चलेगा।बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों व मण्डल अध्यक्षों की कामकाजी बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा 365 दिन काम करने वाला दल है।पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच में रहकर काम करते हैं।
पार्टी वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में 20 अप्रैल से 4 मई तक अभियान चलाएगी।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, युवा मोर्चा व भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुसलमानों के बीच जाकर विपक्ष के प्रतिक्रिया का पर्दाफाश करेंगे और वक्फ संशोधन बिल की खूबियां गिनाएंगे।इसके अलावा एक राष्ट्र एक चुनाव में माहौल बनाने के लिए 26 अप्रैल को पयागीपुर स्थित गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित होगी।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के समर्थन में सभी जनप्रतिनिधियों, एनजीओ व आम लोगों का प्रस्ताव सीधे राष्ट्रपति के पास भेजवाया जाएगा।
सुलतानपुर -एक राष्ट्र एक चुनाव का माहौल बनाने के लिए 26 अप्रैल को पयागीपुर स्थित गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित होगी: भाजपा जिलाध्यक्ष
अटल शताब्दी वर्ष पर पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में अटल विरासत सम्मेलन आयोजित होगा। संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार ने किया।पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, आनन्द द्विवेदी, शशीकांत पाण्डेय, संदीप सिंह, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, सुनील वर्मा,श्याम बहादुर पाण्डेय, आलोक आर्या,धर्मेन्द्र कुमार,मनोज मौर्या, प्रदीप शुक्ला,जगदीश चौरसिया,पूजा कसौधन,अशोक सिंह, नरेंद्र सिंह,चन्दन नारायन सिंह, सुमन राव कोरी, रेखा निषाद, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,प्रदीप शर्मा, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।






















