समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28के सरदारगंज चौक स्थित शुक्रवार की देर रात को मोटरसाइकिल पर सवार जा रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार से जा रही हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई।वंही दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसे अगल बगल के लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।जहां चिकित्सक ने जख्मी की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।जख्मी की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मउ निवासी कामलेन प्रसाद सिंह के पुत्र अंसु कुमार सिंह उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई।वंही मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट पंचायत वार्ड 8 निवासी शंकर कुमार सिंह के पुत्र आकर्ष कुमार उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई।वंही घटना की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर विकास कार्यों की बनी रूपरेखा
नजरिया न्यूज़,अररिया आरएस। मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल, अररिया आरएस का स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया...




















