अनिल उपाध्याय, नज़रिया न्यूज ब्यूरो पूर्वांचल,11अप्रैल।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में काशी के विकास के लिए ₹50,000 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाएं आई हैं। यह उद्गार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के कर-कमलों द्वारा फिर एक बार वाराणसी को लगभग ₹4,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उपहार के अवसर पर बोल रहे थे।
वाराणसी -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी में ₹3,900 करोड़ की 44 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ -नजरिया न्यूज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:काशी वासियों के जीवन में सुविधा और समृद्धि के नए अध्याय रचती इन लोक- कल्याणकारी सौगातों हेतु आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!





















