समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाने की पुलिस ने महज 24 घण्टे में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोना खरीदने के नाम पर बदमाशों ने एक युवक को बुलाकर अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांग करने वाला एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया साथ ही अपहृत युवक राजीव कुमार को सकुशल बरामद कर लिया।इस बाबत डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर बताया कि गत 10 अप्रैल को निकटवर्ती जिला बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर वार्ड 4 निवासी बबिता देवी पति राजीव कुमार ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि हमलोग सोनार हैं और सोना खरीद बिक्री का काम करते हैं। गत 9 अप्रैल को अवधेश कुमार नामक व्यक्ति के मेरे पति से फोन पर बात कर कहा कि मेरे पास 1 किलो सोना है जिसे लेना चाहते हो तो पैसा लेकर आओ और ले लो। इस दौरान राजीव कुमार अपनी पत्नी एवं बेटा के साथ लेकर सोना खरीदने के लिए दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के सामने मिठाई दुकान पर अवधेश कुमार से मिले। कुछ देर बाद अवधेश कुमार के द्वारा राजीव कुमार को विश्वास में लेकर साथ लेकर चला गया तथा बबीता देवी अपने पुत्र के साथ स्टेशन के आसपास ही रुककर अपने पति का राजीव कुमार के आने का इंतजार करने लगी तथा जब काफी देर हो गई तो बबीता देवी के द्वारा अपने पति राजीव कुमार के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो राजीव कुमार के द्वारा बतलाया गया है
कि अवधेश कुमार के द्वारा उन्हें फिरौती हेतु अगवा कर लिया गया है तथा 20 लाख रुपया की मांग कर रहा है यदि पैसा नहीं दिया गया तो अवधेश कुमार के द्वारा मेरी हत्या कर दी जाएगी। कुछ देर के बाद अवधेश कुमार के द्वारा भी अपने मोबाइल नंबर से बबीता कुमारी को 20 लाख रुपए फिरौती का इंतजाम करने हेतु कहा गया तथा इंतजाम नहीं करने पर राजीव कुमार की हत्या करने की धमकी दिया जाने लगा। इसके उपरांत बबीता कुमारी के द्वारा इस बात की सूचना दलसिंहसराय पुलिस को दी गई। सूचना के पश्चात दलसिंहसराय पुलिस के द्वारा तत्क्षण कार्रवाई करते हुए काफी मशक्कत से बबीता देवी के सहयोग से अपराध कर्मियों को विश्वास में लेकर फिरौती की रकम देने हेतु दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास बुलाकर छापामारी करते हुए अपहृत राजीव कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा घटना में संलिप्त एक अपराधकर्मी मंसूरचक थाना क्षेत्र के अहियापुर वार्ड एक निवासी संतोष कुमार चौधरी के पुत्र केशव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।वंही अन्य अपराधकर्मी फरार हो गए। घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी को न्यायिक अभी रक्षा में भेजा जा रहा है। घटना में प्रयुक्त अपराधकर्मी का एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं एक अपाची मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष इरसाद आलम, एसआई रंजीत कुमार सिंह, राजीव लाल पंडित, राहुल कुमार कश्यप, राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।
हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण। अररिया में दुआईयां मजलिस का आयोजन नजरिया...





















