समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
स्थानीय रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन परिसर में महावीर जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया । कार्यक्रम की संचालन पल्लव कुमार पारस ने किया । अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. कुमार ने भगवान महावीर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सत्य, अहिंसा, त्याग व संयम का संदेश के देने के साथ ही उनके जीवन और विचारधारा हमारे लिए प्रेरणास्रोत है । उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलकर सौम्य, शांतिपूर्ण एवं समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प ले । अहिंसा के यह मूल्य हजारों सालों से हमारी सभ्यता का आधार है । साथ ही अज्ञानता के अंधकार में जब मनुष्य भटक कर अपने पथ से विचलित होने लगता है तब इनकी अमृतवाणी मानवता को सही मार्ग दिखाती है ।
वंही महाविद्यालय कार्यालय अधीक्षक पल्लव कुमार पारस ने कहा कि भगवान महावीर के संदेश आज भी मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ है ।
आज का दिन उनके त्याग व तपस्या को याद करने का दिन है । अहिंसा के संदेशवाहक भगवान महावीर का जीवन दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है । उन्होंने कहा कि हम सब को इनके बताए गए रास्तों को अनुकरण करते हुए ईमानदारी, समझदारी व जिम्मेदारी के साथ इस समाज में गौरव को बनाये रखने में प्रयत्नशील रहना चाहिए।
मौके पर अजय शर्मा, सुनील कुमार, कैलाश सिंह, पप्पू कुमार, बिरजू पासवान, सिंटू देवी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
जोकीहाट – बांस की झाड़ी में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप
नजरिया न्यूज़ जोकीहाट:अररिया। अल्लामा ग़ज़ाली। जोकीहाट थाना क्षेत्र के गैरकी मसुरिया पंचायत के गोगरा गांव में रविवार को एक विवाहिता...






















