• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
चमकी (एईएस/जेई) से बचाव के लिए संध्या चौपाल का हुआ आयोजन

चमकी (एईएस/जेई) से बचाव के लिए संध्या चौपाल का हुआ आयोजन

April 10, 2025
हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

April 6, 2026
रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

April 6, 2026
अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

April 6, 2026
अररिया – अररिया में हज 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

अररिया – अररिया में हज 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

April 6, 2026
अररिया – आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और आवेदन करने हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्देश

अररिया – आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और आवेदन करने हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्देश

April 6, 2026
अररिया – जिलाधिकारी द्वारा स्कोर की बैठक में निबंधन कार्यालयों में टोकन डिस्प्ले सिस्टम स्थापित करने के दिए गए निर्देश

अररिया – जिलाधिकारी द्वारा स्कोर की बैठक में निबंधन कार्यालयों में टोकन डिस्प्ले सिस्टम स्थापित करने के दिए गए निर्देश

April 6, 2026
अररिया -ऑपरेशन मुस्कान के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 50 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

अररिया -ऑपरेशन मुस्कान के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 50 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

April 6, 2026

विकास अब हर स्तर पर दिखाई पड़ रहा है: मूख्यमंत्री

April 6, 2026
गोरखपुर -हर नागरिक की सुनवाई, हर समस्या का समाधान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर -हर नागरिक की सुनवाई, हर समस्या का समाधान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

April 6, 2026
हरपुर रेवाड़ी पंचायत भवन परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

हरपुर रेवाड़ी पंचायत भवन परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

April 6, 2026
हृदय रोग से ग्रसित 38 बच्चे बेहतर ईलाज हेतु एम्बुलेंस से आईजीआईसी पटना रवाना

हृदय रोग से ग्रसित 38 बच्चे बेहतर ईलाज हेतु एम्बुलेंस से आईजीआईसी पटना रवाना

April 6, 2026
अररिया – फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, 29 लोग हिरासत में—7 नाबालिग सुरक्षित

अररिया – फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, 29 लोग हिरासत में—7 नाबालिग सुरक्षित

April 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 6, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

चमकी (एईएस/जेई) से बचाव के लिए संध्या चौपाल का हुआ आयोजन

by Office Araria
April 10, 2025
0
चमकी (एईएस/जेई) से बचाव के लिए संध्या चौपाल का हुआ आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 58

-संबंधित अधिकारी और कर्मी घर-घर जाकर अभिभावक को एईएस के लक्षण, बचाव एवं सावधानी से अवगत कराएं- जिलाधिकारी
-प्रचार-प्रसार हेतु जिले को एक लाख पंपलेट उपलब्ध करवाया गया
-क्या करें-क्या नहीं करें, से बच्चों और उनके अभिभावकों को कराएं अवगत

शिवहर। बुधवार की शाम एईएस (चमकी बुखार/मस्तिष्क ज्वर) से बचाव और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम अंतर्गत संध्या चौपाल कार्यक्रम का आयोजन पुरनहीया प्रखंड अंतर्गत अभिराजपुर बैरिया पंचायत भवन पर जिला पदाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा लोगों से अपील की गई कि बच्चों को रात्रि में भोजन अवश्य कराएं और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अविलंब 102 एम्बुलेंस या निजी वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी और कर्मी घर-घर जाकर अभिभावक को एईएस के लक्षण, बचाव एवं सावधानी से अवगत कराएं। जिले को एक लाख पंपलेट उपलब्ध करवाया गया है। जागरूकता अभियान के दौरान इसका इस्तेमाल करते हुए लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को एईएस से संबंधित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर मिशन मोड में जवाबदेही से करने का निर्देश दिया है।
एईएस के लक्षण की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में बुखार, सिरदर्द, बेहोशी, चमकी का कोई लक्षण जैसे ही प्रतीत हो तो बिना देर किए हुए सदर अस्पताल या निकटतम प्राथमिक /सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध वाहन से पहुंचाएं। सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त ट्रेंड डॉक्टर द्वारा एसओपी के तहत समुचित इलाज तत्परता के साथ किया जाएगा ताकि बच्चे सुरक्षित घर वापस लौट सकें।

http://najarianews.in/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-10-at-11.48.50-AM.mp4

उन्होंने बच्चों के प्रति सावधानी की चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को धूप में अनावश्यक ना जाने दें तथा प्रतिदिन दो बार नहलायें। इसके अतिरिक्त चमकी की तीन धमकी के तहत खिलाएं, जगाएं, अस्पताल ले जाएं का पालन करने को कहा।
निजी वाहन से बच्चों को ले जाने पर 400 रु देय है।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ देवदास चौधरी द्वारा आमजनों के बीच चमकी बुखार के लक्षणों (तेजबुखार, चमकी एवं बेहोशी) के बारे में विस्तार से बताया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि तैयारी पूरी है सभी स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवा व उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। 24 ×7 रोस्टर लागू है। सादर अस्पताल में 6 बेड सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 2 बेड आरक्षित किया गया है। एम्बुलेंस सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध हैं।

डीएमओ डॉ सुरेश राम एवं डॉ अरुण कुमार सिंहा द्वारा बचाव के बारे में एवं मोहन कुमार डीभीबीडीसी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए आवश्यक तैयारियों (उपचारात्मक तथा निरोधात्मक) के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को तेज धूप से बचाने के लिए कहा गया। महादलित टोलों में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सात चिन्हित सुअर बाड़ों का प्रतिदिन अनुश्रवण किया जा रहा है।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार, प्रबंधक ठाकुर विवेक सिंह, श्री अमरेंद्र कुमार सिंह, सौरभ कुमार, विजय,आशा कार्यकर्ता गण और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

मस्तिष्क ज्वर के लक्षणः-

● सरदर्द, तेज बुखार आना जो 5-7 दिनों से ज्यादा का ना हो
● अर्द्ध चेतना एवं मरीज में पहचानने की क्षमता नहीं होना/भ्रम की स्थिति में होना/बच्चे का बेहोश हो जाना।
● शरीर में चमकी होना अथवा हाथ पैर में थरथराहट होना।
● पूरे शरीर या किसी खास अंग में लकवा मारना या हाथ पैर का अकड़ जाना।
● बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक संतुलन ठीक नहीं होना।
● उपरोक्त लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखने पर अविलंब अपने गांव की आशा/एएनएम दीदी से संपर्क कर अपने सबसे निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर चिकित्सीय परामर्श लें। इसके उपरांत ही सदर अस्पताल/मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चों को ईलाज हेतु ले जायें।

सामान्य उपचार एवं सावधानियांः-

● अपने बच्चों को तेज धूप से बचाएं। घर से बाहर जाने पर सर पर टोपी या गीला गमछा रखें।
● अपने बच्चों को दिन में दो बार स्नान कराएं।
रात में बच्चों को भरपेट खाना खिलाकर ही सुलाएं।
● गर्मी के दिनों में बच्चों को ओआरएस अथवा नमक-चीनी एवं नींबू पानी से शरबत बनाकर पिलायें।
● रात में सोते समय घर की खिड़कियां एवं रौशनदान को खोल दें, ताकि हवा का आवागमन होता रहे।

ध्यान देने वाली बातेंः-

क्या करेंः-
● तेज बुखार होने पर पूरे शरीर को ताजे पानी से पोछें एवं पंखा से हवा करें ताकि बुखार 100 डिग्री से कम हो सके।
● पारासिटामोल की गोली/सीरप मरीज को चिकित्सीय सलाह पर दें।
● यदि बच्चा बेहोश नहीं है तब साफ एवं पीने योग्य पानी में ओआरएस का घोल बनाकर पिलायें।
बेहोशी/मिर्गी की अवस्था में बच्चे को छायादार एवं हवादार स्थान पर लिटाएं।
● चमकी आने पर, मरीज को बाएं या दाएं करवट में लिटाकर ले जाएं।
● बच्चे के शरीर से कपड़े हटा लें एवं गर्दन सीधा रखें।
अगर मुंह से लार या झाग निकल रहा हो तो साफ कपड़े से पोछें, जिससे कि सांस लेने में कोई दिक्कत ना हो।
● तेज रोशनी से बचाने के लिए मरीज की अंखों को पट्टी या कपड़े से ढंकें।

क्या ना करेंः-

● बच्चे को कम्बल या गर्म कपड़ों में न लपेंटे।
● बच्चे की नाक बंद नहीं करें।
● बेहोशी/मिर्गी की अवस्था में बच्चे के मुंह से कुछ भी न दें।
● बच्चे का गर्दन झुका हुआ नहीं रखें।
● चूंकि यह दैविक प्रकोप नहीं है बल्कि अत्यधिक गर्मी एवं नमी के कारण होने वाली बीमारी है अतः बच्चे के ईलाज में ओझा गुणी में समय नष्ट न करें।
● मरीज के बिस्तर पर ना बैठें तथा मरीज को बिना वजह तंग न करें।
● ध्यान रहे कि मरीज के पास शोर न हो और शांत वातावरण बनायें रखें।

इस गर्मी हम मिल के देंगे चमकी को धमकी :- ये 3 धमकियां याद रखें।

● खिलायें-बच्चे को रात में सोने से पहले भरपेट खाना जरूर खिलाएं। यदि संभव हो तो कुछ मीठा भी खिलायें।
● जगायें-रात के बीच में एवं सुबह उठते ही देखें कि कहीं बच्चा बेहोश या उसे चमकी तो नहीं।
● अस्पताल ले जायें-बेहोशी या चमकी दिखते ही आशा को सूचित कर तुरंत निःशुल्क 102 एंबुलेंस या उपलब्ध वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जायें।

Share this on WhatsApp
Share196Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

by Araria Office
April 6, 2026
0

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण। अररिया में दुआईयां मजलिस का आयोजन नजरिया...

रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

by Office Araria
April 6, 2026
0

नजरिया न्यूज़, रजौली (नवादा)। झारखंड से बिहार में प्रवेश कर रही अंग्रेजी शराब से लदी स्कॉर्पियो (संख्या BR01JP3789) रजौली चेकपोस्ट...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

April 6, 2026
रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

April 6, 2026
अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

April 6, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।
  • रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल
  • अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • अररिया – अररिया में हज 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
  • अररिया – आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और आवेदन करने हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्देश

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!