• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
जीरो डेथ के संकल्प के साथ घर-घर जाकर अभिभावक को एईएस के लक्षण, बचाव एवं सावधानी से अवगत कराएं- जिलाधिकारी

जीरो डेथ के संकल्प के साथ घर-घर जाकर अभिभावक को एईएस के लक्षण, बचाव एवं सावधानी से अवगत कराएं- जिलाधिकारी

April 7, 2025
अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

September 6, 2026
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

September 6, 2026

अररिया- पलासी डिग्री कॉलेज पलासी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

September 5, 2026

प्लस टू उच्च विद्यालय पलासी में मना हरित शिक्षक दिवस, गुरु वंदना और संगीत की प्रस्तुति ने मोहा मन

September 5, 2026

अररिया पलासी शिक्षक दिवस पर भट्टाबाड़ी स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान, प्रधानाध्यापक राजेंद्र साह को मिला ‘बेस्ट शिक्षक अवार्ड’

September 5, 2026

अररिया पलासी कनखुदिया में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने मारी बाजी

September 5, 2026
जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।

जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।

September 5, 2026
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026
अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

September 3, 2026

अररिया पलासी माता स्थान किसान चौक से बोल बम जत्था देवघर के लिए रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

September 3, 2026

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

September 1, 2026

अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

September 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 6, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

जीरो डेथ के संकल्प के साथ घर-घर जाकर अभिभावक को एईएस के लक्षण, बचाव एवं सावधानी से अवगत कराएं- जिलाधिकारी

by Office Araria
April 7, 2025
0
जीरो डेथ के संकल्प के साथ घर-घर जाकर अभिभावक को एईएस के लक्षण, बचाव एवं सावधानी से अवगत कराएं- जिलाधिकारी
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 90

-ड्यूटी से गायब एवं लापरवाह अधिकारी एवं कर्मी को चिन्हित कर होगी कड़ी कार्रवाई

-प्रचार-प्रसार हेतु जिले को एक लाख पंपलेट उपलब्ध करवाया गया

-शनिवार तक हरेक घर में प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध करवाने का निर्देश

मुजफ्फरपुर। जीरो डेथ के संकल्प के साथ हर घर के अभिभावक को एईएस के लक्षण, बचाव एवं सावधानी से अवगत करायें तथा लक्षण दिखते ही त्वरित रूप में सरकारी अस्पताल पहुंचे। ट्रेंड डाक्टर की सेवा उपलब्ध होगी। यह बातें जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने एईएस की रोकथाम, बचाव एवं जागरूकता हेतु ग्रामीण चिकित्सक, मुखिया एवं विकास मित्र की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में कही।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को एईएस से संबंधित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर मिशन मोड में जवाबदेही से करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोताही एवं लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी से गायब एवं लापरवाह अधिकारी एवं कर्मी को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक मे एईएस के लक्षण की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में बुखार, सिरदर्द, बेहोशी, चमकी का कोई लक्षण जैसे ही प्रतीत हो तो बिना देर किए हुए निकटतम प्राथमिक /सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध वाहन से पहुंचाएं। सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त ट्रेंड डॉक्टर द्वारा एसओपी के तहत समुचित इलाज तत्परता के साथ किये जाएंगे तथा बच्चे सुरक्षित घर वापस लौट जाएंगे।
उन्होंने बच्चों के प्रति सावधानी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को धूप में अनावश्यक ना जाने दें तथा प्रतिदिन दो बार नहलायें। इसके अतिरिक्त चमकी की तीन धमकी के तहत खिलाएं, जगाएं, अस्पताल ले जाएं का पालन करने को कहा।
उन्होंने शनिवार के संध्या चौपाल को गति प्रदान करने के निमित्त सभी को शिरकत करने की अपील की तथा पंचायत के हर व्यक्ति को एईएस के लक्षण, सावधानी एवं बचाव के बारे में जागरूक करने को कहा। महादलित टोलों में विकास मित्र को हर घर के व्यक्ति को जागरुक एवं प्रेरित करने को कहा।
कोई कठिनाई होने पर जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06212266055/ 06212266056 अथवा टाल फ्री नंबर
18003456629 पर संपर्क किया जा सकता है।

एईएस के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक लाख पंफलेट जिला को उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी ने कार्य योजना तैयार कर 84000 पंफलेट प्रत्येक प्रखंड के हर पंचायत के हर घर में सीडीपीओ की निगरानी में सेविका सहायिका द्वारा वितरित किया जाएगा जबकि 16000 पंफलेट का वितरण आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की निगरानी में वितरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने शनिवार तक हर घर में प्रचार सामग्री वितरित करने का निर्देश दिया ताकि शनिवार के संध्या चौपाल में दृष्टिगोचर हो।

अपने घर के बच्चे की भांति ही दूसरे परिवार के बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी गंभीर एवं संवेदनशील होने की जरूरत है। इसके लिए हर घर के बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता करने तथा सर्वप्रथम स्वयं जागरूक एवं सतर्क रहने तथा दूसरों को भी जागरूक एवं प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने घर-घर में प्रचार सामग्री वितरित करने, हर पंचायत में साप्ताहिक संध्या चौपाल निश्चित रूप से करने तथा हर व्यक्ति को जागरुक एवं सजग रहने को कहा।

पूर्व एसीएमओ डॉ सतीश कुमार को पीएचसी/सीएचसी का भ्रमण कर डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी के प्रशिक्षण की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने तथा सभी को ट्रेंड कर सक्रिय एवं तत्पर रखने का निर्देश दिया।

एईएस की वर्षवार मामले एवं डेथ केस की चर्चा करते हुए कहा कि विगत दो वर्ष 2023 और 2024 में 41 मामले आये किंतु एक भी डेथ केस नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने जीरो डेथ केस की निरंतरता को बनाये रखने हेतु सक्रिय एवं तत्पर होकर एकीकृत प्रयास की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा की 2019 में 431 मामले आए तथा 111 डेथ हुआ, 2020 ईस्वी में 43 केस आए तथा 7 डेथ हुआ, 2021 ईस्वी में 39 केस आये तथा 7 डेथ हुआ, 2022 ईस्वी में 49 केस आये तथा एक डेथ हुआ, 2023 ईस्वी में 41 केस और जीरो डेथ, 2024 ईस्वी में 41 केस और जीरो डेथ हुआ। उन्होंने जीरो डेथ के टारगेट को मेंटेन रखने हेतु प्रभावी एकीकृत प्रयास जारी रखने को कहा।

उन्होंने कहा कि एईएस की जागरूकता हेतु सोमवार से शनिवार तक गतिविधियां निर्धारित हैं इसके लिए आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एएनएम जीविका दीदी आदि को महती भूमिका निभानी है। सोमवार को प्रभात फेरी, मंगलवार को महादलित टोले में गृह भ्रमण, बुधवार को भीएचएसएनडी संध्या चौपाल, गुरुवार को प्रभात फेरी, शुक्रवार को भीएचएसएनडी जागरूकता कार्यक्रम, शनिवार को संध्या चौपाल।
शून्य से 15 आयु वर्ग के कुल 11 लाख बच्चे की मानिटरिंग का डेटाबेस तैयार है जिसके स्वास्थ्य का प्रतिदिन प्रभावी मॉनिटरिंग जारी है। प्रत्येक पंचायत में वाहन टैगिंग की गई है जिसमें सरकारी /निजी वाहन को टैग किया गया है। निर्धारित दर के अनुरूप वाहन का सरकारी स्तर से भुगतान किया जायेगा। वाहन चालक का नंबर स्थानीय स्तर पर सेविका सहायिका और आशा को उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी ने इसके अतिरिक्त भी किसी वाहन से बिना देर किये अस्पताल पहुंचने को कहा है।

बैठक से मुसहरी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गई जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अगले आदेश तक वेतन बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही सिविल सर्जन को मुसहरी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित करने तथा निलंबन हेतु अनुशंसा अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग को भेजने का निर्देश दिया। बैठक में विलंब से उपस्थित होने वाले मीनापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री श्रेष्ठ अनुपम, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिम श्रीमती श्रेयाश्री, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी श्री अमित कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जुड़े हुए थे।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

by Office Araria
September 6, 2026
0

नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज। फारबिसगंज स्थित एससीपी कोचिंग सेंटर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

by Office Araria
September 6, 2026
0

नजरिया न्यूज़,अररिया। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए गर्व की खबर है। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) द्वारा आगामी अंडर-19 वीनू मांकड़...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

September 6, 2026
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

September 6, 2026

अररिया- पलासी डिग्री कॉलेज पलासी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

September 5, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
  • अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट
  • अररिया- पलासी डिग्री कॉलेज पलासी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम
  • प्लस टू उच्च विद्यालय पलासी में मना हरित शिक्षक दिवस, गुरु वंदना और संगीत की प्रस्तुति ने मोहा मन
  • अररिया पलासी शिक्षक दिवस पर भट्टाबाड़ी स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान, प्रधानाध्यापक राजेंद्र साह को मिला ‘बेस्ट शिक्षक अवार्ड’

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In