• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
गोरखपुर -मुख्यमंत्री ने गीडा में सुपर मेगा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत केयान डिस्टिलरी प्रालि के प्लाण्ट का लोकार्पण किया

गोरखपुर -मुख्यमंत्री ने गीडा में सुपर मेगा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत केयान डिस्टिलरी प्रालि के प्लाण्ट का लोकार्पण किया

April 7, 2025
हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

April 6, 2026
रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

April 6, 2026
अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

April 6, 2026
अररिया – अररिया में हज 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

अररिया – अररिया में हज 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

April 6, 2026
अररिया – आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और आवेदन करने हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्देश

अररिया – आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और आवेदन करने हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्देश

April 6, 2026
अररिया – जिलाधिकारी द्वारा स्कोर की बैठक में निबंधन कार्यालयों में टोकन डिस्प्ले सिस्टम स्थापित करने के दिए गए निर्देश

अररिया – जिलाधिकारी द्वारा स्कोर की बैठक में निबंधन कार्यालयों में टोकन डिस्प्ले सिस्टम स्थापित करने के दिए गए निर्देश

April 6, 2026
अररिया -ऑपरेशन मुस्कान के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 50 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

अररिया -ऑपरेशन मुस्कान के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 50 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

April 6, 2026

विकास अब हर स्तर पर दिखाई पड़ रहा है: मूख्यमंत्री

April 6, 2026
गोरखपुर -हर नागरिक की सुनवाई, हर समस्या का समाधान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर -हर नागरिक की सुनवाई, हर समस्या का समाधान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

April 6, 2026
हरपुर रेवाड़ी पंचायत भवन परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

हरपुर रेवाड़ी पंचायत भवन परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

April 6, 2026
हृदय रोग से ग्रसित 38 बच्चे बेहतर ईलाज हेतु एम्बुलेंस से आईजीआईसी पटना रवाना

हृदय रोग से ग्रसित 38 बच्चे बेहतर ईलाज हेतु एम्बुलेंस से आईजीआईसी पटना रवाना

April 6, 2026
अररिया – फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, 29 लोग हिरासत में—7 नाबालिग सुरक्षित

अररिया – फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, 29 लोग हिरासत में—7 नाबालिग सुरक्षित

April 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 6, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

गोरखपुर -मुख्यमंत्री ने गीडा में सुपर मेगा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत केयान डिस्टिलरी प्रालि के प्लाण्ट का लोकार्पण किया

by Office Araria
April 7, 2025
0
गोरखपुर -मुख्यमंत्री ने गीडा में सुपर मेगा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत केयान डिस्टिलरी प्रालि के प्लाण्ट का लोकार्पण किया
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 68

1,200 करोड़ रुपये निवेश तथा 30 एकड़ क्षेत्रफल में विस्तृत यह प्रोजेक्ट अनाज आधारित

यहां पर रेक्टिफाइड स्प्रिट का निर्माण होगा, जो मॉडर्न मेडिसिन सहित अन्य दवाओं में उपयोग किया जाएगा

एथेनॉल और स्प्रिट का उत्पादन कर डीजल एवं पेट्रोल के स्थान पर उपयोग से प्रदेश के किसान समृद्ध होंगे

डिस्टिलरी प्लाण्ट से 2,000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से नौकरी एवं रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे

प्रधानमंत्रीजी ने अन्नदाता किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए देश में वेस्ट खाद्यान्न और सरप्लस गन्ने से एथेनॉल बनाने की दी अनुमति

उप्र में एथेनॉल उत्पादन 42 लाख लीटर से बढ़कर आज 177 करोड़ लीटर का हो गया

आज उ0प्र0 एवं गीडा में निवेश के सुरक्षा की गारण्टी, इसलिए निवेशक यहां आकर बड़े-बड़े निवेश कर रहे

विगत 08 वर्षों में गीडा में 15,000 करोड़ रु0 का निवेश हुआ, 50,000 से अधिक लोगों को गीडा में नौकरी प्राप्त हुई

मुख्यमंत्री ने डिस्टिलरी प्लाण्ट के वाहनों का फ्लैग-ऑफ किया, केयान डिस्टिलरी प्रा0लि0 के 05 चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

अनिल उपाध्याय, नजरिया न्यूज ब्यूरो पूर्वांचल 06 अप्रैल, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में सुपर मेगा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत केयान डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के प्लाण्ट का लोकार्पण किया। 1,200 करोड़ रुपये निवेश का यह प्रोजेक्ट 30 एकड़ क्षेत्रफल में विस्तृत तथा अनाज आधारित है। उन्होंने नवनिर्मित प्लाण्ट का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री जी ने केयान डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के 05 चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने डिस्टिलरी प्लाण्ट के वाहनों का फ्लैग-ऑफ भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि गोरखपुर में एक नया उद्योग केयान डिस्टिलरी प्लाण्ट के रूप में आज यहां लोकार्पित हो रहा है। यह डिस्टिलरी प्लाण्ट एक एथेनॉल प्लाण्ट है। इससे पेट्रोल और डीजल की जगह एथेनॉल के इस्तेमाल को बल मिलेगा, जिससे गाड़ियां और हवाई जहाज भी चल सकेंगे। यहां फाइन एथेनॉल का उत्पादन भी प्रारम्भ हो गया है। एथेनॉल के उत्पादन से विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी। आज वर्तमान समय में देश 07 से 08 लाख करोड़ रुपये के डीजल एवं पेट्रोल का आयात करता है। एथेनॉल और स्प्रिट का उत्पादन कर डीजल एवं पेट्रोल के स्थान पर उपयोग किया जाए, तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी, जिससे प्रदेश के किसान भी समृद्ध होंगे। अन्नदाता किसान समृद्ध होगा, तो देश समृद्ध होगा। युवाओं को अपने घर में नौकरी और रोजगार प्राप्त होंगे। यहां पर रेक्टिफाइड स्प्रिट का निर्माण होगा, जो मॉडर्न मेडिसिन सहित अन्य दवाओं में उपयोग किया जाएगा।

गोरखपुर -इस प्लाण्ट से पेट्रोल और डीजल की जगह एथेनॉल के इस्तेमाल को बल मिलेगा, जिससे गाड़ियां और हवाई जहाज चल सकेंगे, एथेनॉल के उत्पादन से विदेशी मुद्रा की बचत होगी : मुख्यमंत्री

= गेहूं की कटाई के बाद किसानों से गेहूं के उपयोग के बाद बचे हुए डण्ठल को डिस्टिलरी प्लाण्ट खरीदेगी, इसके लिए किसानों को समितियां एवं अन्य माध्यमों से डिस्टिलरी प्लाण्ट से जुड़ना होगा:मूख्यमंत्री योगीनाथ

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विगत 08 वर्षों से डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अन्नदाता किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए देश में वेस्ट खाद्यान्न और सरप्लस गन्ने से एथेनॉल बनाने के कार्यक्रम को अनुमति दी। परिणामस्वरुप उत्तर प्रदेश में एथेनॉल उत्पादन 42 लाख लीटर से बढ़कर आज 177 करोड़ लीटर का हो गया है। इसका ज्यादातर उपयोग डीजल एवं पेट्रोल के साथ ब्लेण्डिंग करने में हो रहा है। इससे देश को विदेशी मुद्रा की बचत हो रही है। केयान डिस्टिलरी भी इसका एक माध्यम बनेगा। इसमें पहले चरण में 3.50 लाख लीटर प्रतिदिन का उत्पादन होगा और बाद में यह बढ़कर के 05 लाख लीटर प्रतिदिन तक हो जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने इसके लिए डिस्टिलरी प्लाण्ट से जुड़े प्रबन्ध समिति के सदस्यों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस डिस्टिलरी प्लाण्ट में गीडा के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नौकरी प्राप्त हो रही है। यहां पर रोजगार प्राप्त स्थानीय लोगों को मेहनत से कार्य करना चाहिए, जिससे उनके रोजी-रोजगार पर कोई प्रश्न चिन्ह न लगने पाए। डिस्टिलरी प्लाण्ट से स्थानीय किसानों को अतिरिक्त आमदनी का एक माध्यम प्राप्त होगा। किसान राइस मिल के टूटे चावल, खराब खाद्यान्न, गेहूं, मक्का तथा पराली इस डिस्टिलरी प्लाण्ट में लेकर आए, तो इन सभी का उपयोग यहां किया जाएगा। यहां किसानों को पराली का 10 रुपये प्रति कुन्तल के हिसाब से दाम प्राप्त होगा। गेहूं की कटाई के बाद किसानों से गेहूं के उपयोग के बाद बचे हुए डण्ठल को डिस्टिलरी प्लाण्ट खरीदेगी। इसके लिए किसानों को समितियां एवं अन्य माध्यमों से डिस्टिलरी प्लाण्ट से जुड़ना होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डिस्टिलरी प्लाण्ट से 2,000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से नौकरी एवं रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। वर्ष 2017 से पूर्व, गीडा में कोई निवेशक उद्योग लगाने को तैयार नहीं होता था। विवाद ज्यादा थे और सुविधा कोई नहीं थी। विगत 08 वर्षों में यहां 15,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। 50,000 से अधिक लोगों को गीडा में नौकरी प्राप्त हुई है। गीडा प्रशासन द्वारा स्किल डेवलपमेण्ट के लिए नाइलेट की एक शाखा भी प्रारम्भ की गई है, जिसमें कम्प्यूटर से सम्बन्धित विभिन्न डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स की व्यवस्था है। जो लोग यहां पर ट्रेनिंग लेंगे उन्हें कैम्पस सेलेक्शन के माध्यम से यहीं पर किसी न किसी उद्योग में लगाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गीडा में प्लास्टिक पार्क, गारमेण्ट पार्क, फ्लैटेड फैक्ट्री के परिसर भी बनने जा रहे हैं। यहां पर अन्य नई चीजें भी आ रही हैं। आज लोग गीडा में निवेश करना चाह रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश एवं गीडा में निवेश के सुरक्षा की गारण्टी है। यह व्यक्ति के साथ उसकी पूंजी की भी सुरक्षा की गारण्टी देने वाला क्षेत्र बन चुका है। इसलिए निवेशक यहां आकर बड़े-बड़े निवेश कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी बहुत ज्यादा इम्प्रूव हो चुकी है। अगर कोशिश की जाए, तो हर उद्योग जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पर जा सकता है। हमें निवेश करने के साथ ही, पर्यावरण को बचाने के लिए भी तकनीक का उपयोग करना है। हमें ग्रीन एनर्जी की ओर भी जाना होगा, जो भी खाली स्थान है, वहां पर सोलर पैनल लगाकर उसके माध्यम से सोलर एनर्जी का उपयोग करना चाहिए। टेक्नोलॉजी का उपयोग करके जीरो लिक्विड डिस्चार्ज के साथ ही, कोजेन प्लाण्ट के साथ जुड़ना चाहिए। इससे ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति स्वयं की जा सकती है। साथ ही, इसके माध्यम से आसपास के क्षेत्र को भी जगमगा सकते हैं।

गोरखपुर -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए -नजरिया न्यूज

= मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए। साथ ही, उनका फीडबैक भी अवश्य लिया जाए: नजरिया न्यूज

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमें धरती माता की सेहत का भी ध्यान रखना है। जैसे शरीर में धमनियों का कार्य रक्त वहिनियां करती हैं, उसी प्रकार धरती में नदियां संचार का कार्य करती हैं। उन नदियों को भी सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का कार्य करना होगा। गीडा के सामने सबसे बड़ा चैलेंज है कि सी0टी0पी0 को समय से लगाना है, जिससे आमी नदी की अविरलता और निर्मलता हर-हाल में बनी रहे। आमी नदी यहां के पशुपालकों, किसानों के लिए जीवन रेखा है। इस जीवन रेखा को बनाए रखने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि गीडा क्षेत्र में आ रहे निवेश से युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है। इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधिगण के साथ ही, गीडा प्रशासन का प्रयास अत्यन्त सराहनीय है।
कार्यक्रम को सांसद श्री रवि किशन शुक्ल तथा विधायक सहजनवां श्री प्रदीप शुक्ला ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, डिस्टिलरी प्लाण्ट से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

by Araria Office
April 6, 2026
0

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण। अररिया में दुआईयां मजलिस का आयोजन नजरिया...

रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

by Office Araria
April 6, 2026
0

नजरिया न्यूज़, रजौली (नवादा)। झारखंड से बिहार में प्रवेश कर रही अंग्रेजी शराब से लदी स्कॉर्पियो (संख्या BR01JP3789) रजौली चेकपोस्ट...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

April 6, 2026
रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

April 6, 2026
अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

April 6, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।
  • रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल
  • अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • अररिया – अररिया में हज 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
  • अररिया – आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और आवेदन करने हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्देश

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!