प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता नईं दिल्ली, 06अप्रैल
बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। यह बात राहुल गांधी ने कही। ह्वाट्सएप चैनल पर पोस्ट बयान में उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे।
उन्होंने आह्वान किया की बेगूसराय आप भी White T-Shirt पहन कर आइए, सवाल पूछिए, आवाज़ उठाइए – सरकार पर आपके अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए, उसे हटाने के लिए।
यहां रजिस्टर कर White T-Shirt Movement से जुड़िए: whitetshirt.in
आइए, हम मिलकर बिहार को अवसरों वाला राज्य बनाएं।






















