= 2013के बाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की कोई घटना नहीं आई सामने
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 07अप्रैल।
राजीव शुक्ला एक राजनीतिज्ञ, पूर्व पत्रकार, राजनीतिक टिप्पणीकार और इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्य समिति में उनकी नियुक्ति कांग्रेस संगठन के लिए एक शुभ संकेत है। इससे राजनीति गौरवान्वित होगी।
यह बात वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार राजकुमार सिंह ने कही।
उन्होंने कहा: नैतिकता के आधार पर आईपीएल में कथित भ्रष्टाचार और स्पॉट फिक्सिंग के घोटाले के बाद, श्री शुक्ला ने 1 जून 2013 को इसके अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में इस्तीफा की उम्मीद किसी भी राजनीतिज्ञ से नहीं की जा रही है। 2013के बाद नैतिकता के आधार पर कोई राजनीतिज्ञ इस्तीफा दिया है, यह मुझे याद नहीं है। उन्होंने कहा:
राजीव शुक्ला जैसे बुद्धिजीवियों की जरूरत राजनीति में आज बहुत ज्यादा है। राजनीति को नेतृत्व प्रदान करने वालों को संगठन में बुद्धिजीवियों को लाना चाहिए। उन्होंने एक सवाल पर कहा: बुद्धिजीवियों को राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में प्रथम प्राथमिकता राजनीति को देनी चाहिए।



















