• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech

एईएस से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने संध्या चौपाल का किया उद्घाटन

April 6, 2025
हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

April 6, 2026
रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

April 6, 2026
अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

April 6, 2026
अररिया – अररिया में हज 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

अररिया – अररिया में हज 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

April 6, 2026
अररिया – आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और आवेदन करने हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्देश

अररिया – आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और आवेदन करने हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्देश

April 6, 2026
अररिया – जिलाधिकारी द्वारा स्कोर की बैठक में निबंधन कार्यालयों में टोकन डिस्प्ले सिस्टम स्थापित करने के दिए गए निर्देश

अररिया – जिलाधिकारी द्वारा स्कोर की बैठक में निबंधन कार्यालयों में टोकन डिस्प्ले सिस्टम स्थापित करने के दिए गए निर्देश

April 6, 2026
अररिया -ऑपरेशन मुस्कान के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 50 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

अररिया -ऑपरेशन मुस्कान के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 50 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

April 6, 2026

विकास अब हर स्तर पर दिखाई पड़ रहा है: मूख्यमंत्री

April 6, 2026
गोरखपुर -हर नागरिक की सुनवाई, हर समस्या का समाधान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर -हर नागरिक की सुनवाई, हर समस्या का समाधान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

April 6, 2026
हरपुर रेवाड़ी पंचायत भवन परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

हरपुर रेवाड़ी पंचायत भवन परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

April 6, 2026
हृदय रोग से ग्रसित 38 बच्चे बेहतर ईलाज हेतु एम्बुलेंस से आईजीआईसी पटना रवाना

हृदय रोग से ग्रसित 38 बच्चे बेहतर ईलाज हेतु एम्बुलेंस से आईजीआईसी पटना रवाना

April 6, 2026
अररिया – फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, 29 लोग हिरासत में—7 नाबालिग सुरक्षित

अररिया – फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, 29 लोग हिरासत में—7 नाबालिग सुरक्षित

April 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 6, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

एईएस से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने संध्या चौपाल का किया उद्घाटन

by Office Araria
April 6, 2025
0
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 46

जिले के शून्य से 15 वर्ष तक आयुवर्ग के 11 लाख बच्चों के स्वास्थ्य की हो रही नियमित निगरानी

प्रशासनिक तंत्र एक्टिव रहकर जीरो डेथ के संकल्प को पूरा करने को प्रतिबद्ध

इस वर्ष अब तक 7 केस प्रतिवेदित है

सरकारी अस्पतालों में आवश्यक संसाधन से लैस कर गुणवत्तापूर्ण इलाज की व्यवस्था की गई है

मुजफ्फरपुर। बच्चों को एईएस संबंधी लक्षण प्रतीत होते ही बिना देर किये उपलब्ध किसी वाहन से निकटतम सरकारी अस्पताल पहुँचें। स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त ट्रेंड डाक्टर हैं जो निर्धारित एसओपी के तहत इलाज करेंगे। यह बातें जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने मुसहरी प्रखंड अंतर्गत मुसहरी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बेदौलिया के प्रांगण में आयोजित संध्या चौपाल में कही।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर की उपस्थिति दर्पण प्लस एप्प से मॉनिटरिंग कर एक अप्रैल से सुनिश्चित की जा रही है। स्वास्थ्य केदो में कार्यरत डॉक्टरों की गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग दी गई है तथा ट्रेंड डॉक्टर के द्वारा ही सरकारी मानक संचालन प्रक्रिया तहत इलाज की उत्तम व्यवस्था है। जिले में एईएस के इलाज की व्यवस्था एवं संसाधन की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एसकेएमसीएच में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 बेड का डेडीकेटेड पीकू वार्ड गठित है। इसके अतिरिक्त सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों में आवश्यक संसाधन से पूर्ण इलाज की समुचित व्यवस्था है।

सभी पंचायतों में सरकारी/प्राइवेट वाहन की टैगिंग की गई है तथा वाहन चालक का नंबर आशा, सेविका सहायिका को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने वाहन के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि बच्चे को इन वाहनों के अतिरिक्त किसी अन्य वाहन से भी स्वास्थ्य केंद्र लाया जा सकता है जिसके लिये सरकारी निर्धारित दर (₹400 से लेकर ₹1000 तक ) से उन्हें भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिलांतर्गत शून्य से 15 वर्ष तक आयुवर्ग के 11 लाख बच्चे हैं जिनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका आशा कार्यकर्ता के माध्यम से गृह भ्रमण कर प्रतिदिन की जा रही है।

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जीरो डेथ के संकल्प को दोहराते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2023 में 41 केस तथा वर्ष 2024 में भी 41 केस पाए गए किंतु लोगों की सावधानी, सतर्कता तथा सरकारी मशीनरी की तत्परता एवं कुशल प्रबंधन के कारण कोई मृत्यु नहीं हुई। पुनः इस वर्ष भी आम लोगों को सावधान एवं सतर्क रहने की अपील की तथा प्रशासनिक तंत्र को एक्टिव रहकर जीरो डेथ के संकल्प को पूरा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक 7 केस प्रतिवेदित है जिसमें दो मामले मुसहरी प्रखंड के हैं।

संध्या चौपाल का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन डीडीसी श्री श्रेष्ठ अनुपम तथा पंचायत की मुखिया श्रीमती बालकेशिया देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों के सम्मान में विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर सेविका मीनाक्षी कुमारी तथा जीविका दीदी रेणु कुमारी द्वारा अपना-अपना अनुभव साझा किया गया। डीडीसी, डीपीएम जीविका, डीपीओ आईसीडीएस द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का संचालन डीपीएम हेल्थ श्री रेहान अशरफ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जीविका एवं आईसीडीएस द्वारा तैयार पैकेट ( चूड़ा गुड,ओआरएस,आदि) वितरित किए गए।

जिलाधिकारी द्वारा सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों, विकास मित्रों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की जाएगी तथा उन्हें आवश्यक एहतियाती उपायों से अवगत कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य हित धारकों के साथ भी जिलाधिकारी की बैठक निर्धारित है।

विदित हो कि जिलाधिकारी द्वारा सरकारी अस्पतालों में एक ओर आवश्यक संसाधन से लैस कर गुणवत्तापूर्ण इलाज की व्यवस्था की गई है तो दूसरी ओर पंचायत/ वार्ड स्तर तक अधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती कर नियमित निगरानी, निरीक्षण एवं नियंत्रण की सुदृढ एवं सुव्यवस्थित तंत्र का प्रबंधन किया है। जिला अंतर्गत सभी 373 पंचायतो में जिला स्तर से लेकर अनुमंडल / प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारी एवं कर्मियों उपस्थिति सुनिश्चित कर जागरूकता अभियान को सफल बनाया गया। आज से अब प्रत्येक शनिवार को हर पंचायत में एक नोडल पदाधिकारी द्वारा उपस्थित होकर उस पंचायत मे चौपाल का आयोजन किया जायगा तथा एईएस की हर गतिविधि की सूक्ष्मता से मॉनिटरिंग एवं अपडेटिंग किया जायेगा।

http://najarianews.in/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-05-at-8.56.42-PM-1.mp4

संध्या चौपाल में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने एईएस के लक्षण, सावधानी के तहत चमकी की तीन धमकी तथा लक्षण प्रतीत होते ही त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचने की सलाह दी।

लक्षण:
-चमकी के साथ तेज बुखार
-सरदर्द
-अर्द्ध या पूर्ण बेहोशी
-शरीर में चमकी होना अथवा हाथ पैर में थरथराहट होना।

इन लक्षणों की चर्चा करते हुए सिविल सर्जन ने चमकी की तीन धमकी (खिलाओ, जगाओ, अस्पताल ले जाओ ) का पालन करने को कहा।

खिलायें- बच्चों को रात में सोने से पहले भर पेट भोजन जरूर करायें। यदि संभव हो तो कुछ मीठा भी खिलाएं।

जगायें – रात के बीच में एवं सुबह उठते ही देखें कि बच्चा कहीं बेहोश या उसे चमकी तो नहीं।

अस्पताल ले जाएं- बेहोशी या चमकी दिखते ही तुरंत नि:शुल्क एंबुलेंस या उपलब्ध वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जायें।

सामान्य उपचार एवं सावधानी:
तेज धूप में जाने से बचें।
दिन में दो बार नहायें।
रात में पूरा भोजन करके सुलायें।
लक्षण दिखते ही ओआरएस का घोल या चीनी और नमक का घोल पिलायें।

क्या करें:
तेज बुखार होने पर पूरे शरीर को ताजा पानी से पोछें एवं पंखा से हवा करें।
पारासिटामोल की गोली/ सिरप मरीज को चिकित्सीय सलाह पर दें।
यदि बच्चा बेहोश नहीं है तब साफ एवं पीने योग्य पानी में ओआरएस का घोल बनाकर पिलायें।
बेहोशी /मिर्गी की अवस्था में बच्चों को छायादार एवं हवादार स्थान पर लिटाएं।
चमकी आने पर मरीज को बायें या दायें करवट लिटाकर ले जाएं।
बच्चे को शरीर से कपड़े हटा लें एवं गर्दन सीधा रखें।
अगर मुंह से लार या झाग निकल रहा हो तो साफ कपड़े से पोछें जिससे कि सांस लेने में कोई दिक्कत ना हो।
तेज रोशनी से बचाने के लिए मरीज की आंखों को पट्टी या कपड़े से ढँकें।

क्या ना करें:
बच्चे को कंबल या गर्म कपड़ों में ना लपेटें।
बच्चे की नाक बंद नहीं करें।
बेहोशी/ मिर्गी की अवस्था में बच्चे के मुंह से कुछ भी न दें।
बच्चे का गर्दन झुका हुआ नहीं रखें।
चूँकि यह दैविक प्रकोप नहीं है बल्कि अत्यधिक गर्मी एवं नमी के कारण होने वाली बीमारी है। अतः बच्चे के इलाज में ओझा गुणी में समय नष्ट न करें।
मरीज के बिस्तर पर ना बैठे तथा मरीज को बिना वजह तंग न करें।
ध्यान रहे कि मरीज के पास शोर न हो और शांत वातावरण बनाये रखें।

Share this on WhatsApp
Share196Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

by Araria Office
April 6, 2026
0

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण। अररिया में दुआईयां मजलिस का आयोजन नजरिया...

रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

by Office Araria
April 6, 2026
0

नजरिया न्यूज़, रजौली (नवादा)। झारखंड से बिहार में प्रवेश कर रही अंग्रेजी शराब से लदी स्कॉर्पियो (संख्या BR01JP3789) रजौली चेकपोस्ट...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

April 6, 2026
रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल

April 6, 2026
अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

April 6, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • हज यात्रा 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।
  • रजौली (नवादा) – झारखंड से आ रही शराब लदी बड़ी खेप स्कॉर्पियो रजौली में पलटी, जांच में वाहन मालिक की पहचान, चेकपोस्ट पर उठे सवाल
  • अररिया – जनता दरबार में 35 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • अररिया – अररिया में हज 2026 की तैयारी तेज, 190 हजयात्रियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
  • अररिया – आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और आवेदन करने हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्देश

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!