- Nepal Earthquake News: म्यांमार, थाईलैंड के बाद अब एक और पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेपाल में भूकंप आने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए
काठमांडू/नई दिल्ली/: नेपाल में शुक्रवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल में था, लेकिन इसके झटके बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भी महसूस किए गए।
लोग घरों से बाहर निकले
भूकंप के झटकों के बाद नेपाल के कई हिस्सों में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, किसी बड़े नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन सतर्क है और राहत एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।
भारत में भी महसूस हुआ असर
नेपाल में आए इस भूकंप के झटके उत्तर भारत के कुछ इलाकों तक भी पहुंचे। गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, पिथौरागढ़ और देहरादून में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। भूकंप विज्ञानियों के अनुसार, इस झटके का केंद्र नेपाल में ही था, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में भी इसका असर देखा गया।
लगातार भूकंप के झटकों से बढ़ी चिंता
गौरतलब है कि हाल के दिनों में दक्षिण एशिया के कई हिस्सों में भूकंप की घटनाएं बढ़ी हैं। म्यांमार और पाकिस्तान के बाद अब नेपाल में भी भूकंप आने से विशेषज्ञों ने इसे गंभीर भूकंपीय गतिविधि का संकेत माना है। विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है और यहां भविष्य में भी झटके महसूस किए जा सकते हैं।























