नजरिया न्यूज़ कुर्साकांटा रंजन राज। कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में चैती छठ पर्व की श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। छठव्रतियों ने गुरुवार को संध्या पांच बजे डूबते सूर्य को अर्ग देकर पर्व की विधि संपन्न की। छठ घाटों पर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन गाते हुए छठ मइया की आराधना करते नजर आए।
प्रखंड के विभिन्न बकड़ा नदी छठ घाट,तालाबों, नदियों और जलाशयों तो किसी ने छत पर ही टब में पानी भर व्रतियों ने अपने परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना की। छठ व्रतियों ने पानी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्ग अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गीत गाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
छठ घाटों पर स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्ग देने के साथ ही चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का समापन होगा।
ईद व रामनवमी को लेकर फारबिसगंज में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज/अररिया। आगामी ईद और रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार...





















