नजरिया न्यूज़ रानीगंज/अररिया। गांव में शोक की लहर ग्राम पंचायत गुणवंती, वार्ड नंबर 6 में आज देर साम में एक दुखद घटना घटी। स्थानीय निवासी मोहम्मद सिराजुद्दीन उर्फ सरागी उम्र लगभग 50 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे मक्के के खेत में पानी पटवन कर रहे थे, तभी हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना को लेकर समिति सदस्य धीरेश रॉय ने बताया कि मोहम्मद सिराजुद्दीन एक नेकदिल इंसान थे और उनकी अचानक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री रॉय ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी सहित चार पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गई है ।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली तारों की मरम्मत और सुरक्षा उपायों को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हों। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना कि जानकारी परिजनों के द्वारा थाना को नहीं दी गई है, यदि आवेदन देगा तो अग्रेत्तर कार्यवाई की जाएगी ।
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट
नजरिया न्यूज़,अररिया। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए गर्व की खबर है। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) द्वारा आगामी अंडर-19 वीनू मांकड़...












