नजरिया न्यूज कुर्साकांटा। संवाददाता रंजन राज।
बिहार आपदा मंत्री विजय कुमार मंडल ने सोमवार को ईद के अवसर पर प्रदेश के मुसलमान भाइयों और बहनों को हार्दिक मुबारकबाद और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “ईद का त्योहार भाईचारे, एकता और धार्मिक सद्भाव का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने दिलों में प्यार, शांति और समझदारी को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।”
मंत्री विजय कुमार मंडल ने आगे कहा कि ईद के इस पवित्र अवसर पर हम सभी को समाज में समरसता और सौहार्द की भावना को मजबूत करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी आह्वान किया कि इस त्योहार को हर कोई खुशी और शांतिपूर्वक तरीके से मनाए, ताकि समाज में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहे।
इधर शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा करने के बाद सिकटी विधानसभा के बटरहा निवासी मोहम्मद शाहजहां, मौलाना इलयास सेल्फी, इमाम अब्दुल रफीक, फ़ीरोज़ आलम, अब्दुल हनान, अब्दुल हक, कसीमुद्दीन, तनवीर आलम, सहित दर्जनों कि संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री को मिठाई व सेवइयां खिलाकर मुबारकबाद दी
इधर मंत्री ने भी सभी लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी साथीकहा कि इस खास दिन को अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशी के साथ मनाएं और जरूरतमंदों की मदद करने की भावना को भी बढ़ावा दें।






















