=ट्रंप ने 24 मार्च को घोषणा की कि दक्षिण कोरिया की कार कंपनी हुंडई अमेरिका में 21 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट कर रही: वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 30मार्च।
चार मार्च को ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस में कहा, “अभी तक पृथ्वी पर मौजूद हर देश ने हमें दशकों तक लूटा है,लेकिन अब हम आगे ऐसा नहीं होने देंगे
ट्रंप कहते हैं कि लंबे समय में सीमा शुल्क से अमेरिका की निर्माण क्षमता में इज़ाफ़ा होगा और नौकरियां बचेंगी।टैक्स रेवेन्यू और इकोनॉमिक ग्रोथ में इज़ाफ़ा होगा। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह कहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना
फाइल फोटो -सीमा शुल्क बढ़ने की वजह से विदेशी कंपनियों को अमेरिका में सामान बनाकर बेंचना मुनासिब लगेगा, यह क्यों सोच रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति
है कि टैरिफ़ से अमेरिकी सरकार का राजस्व बढ़ेगा।वो ये भी कहते हैं कि सीमा शुल्क की वजह से विदेशी कंपनियां अमेरिका में सामान बनाएंगी।
ट्रंप ने 24 मार्च को घोषणा की कि दक्षिण कोरिया की कार कंपनी हुंडई अमेरिका में 21 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट कर रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उम्मीद जता रहे हैं कि है कि टैरिफ़ अर्थात सीमा शुल्क की वजह से अमेरिका में बिजनेस ऑपरेशन शिफ्ट होगा।




















