समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
प्रखंड के हरिशंकरपुर पंचायत वार्ड नंबर 10 में बीते कल शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग जाने से छः घर जल कर राख हो गया।
ईश्वर का शुक्रिया की कोई हताहत नहीं हुई लेकिन सब कुछ जलकर राख हो गया। यहां तक कि मोटरसाइकिल और समूह से उठाए गए नोट भी जल गए।
इसकी जानकारी जब श्री राजेंद्र प्रसाद ट्रस्ट के फाउंडर डॉ संजीव प्रकाश को सदस्य आकाश कुमार सोनी के जरिए खबर मिली कि एक भयावह त्रासदी घटित हो गई है। जिसमें ट्रस्ट के सहयोग की जरूरत है।आनन फानन में श्री राजेंद्र प्रसाद ट्रस्ट के फाउंडर डॉ संजीव प्रकाश,उपाध्यक्ष कुणाल कुमार सोनी,सदस्य आकाश कुमार सोनी,अरुण कुमार शर्मा,श्रीकांत कुमार एवं अरुण कुमार राय घटना स्थल पर पहुंचे।
घटना स्थल पर पहुंचने के बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान किया।
पीड़ितों में राधा देवी, विभा देवी,जुली देवी, मिंटू कुमारी, शिवकुमारी देवी एवं खुशबू कुमारी को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।मौके पर वार्ड सदस्य नवीन ठाकुर एवं पंचायत के मुखिया जयकांत पासवान मौजूद थे।डॉ संजीव ने बताया कि यह आर्थिक सहायता तात्कालिक मदद है लेकिन इन परिवारों को फिर से घर बसाने की जिम्मेवारी जन सेवकों, प्रशासन और समाज को लेनी होगी।वंही कुणाल ने कहा कि हमारा ट्रस्ट सदस्यों के छोटे छोटे मदद से चलता है और हम अपनी सामाजिक जिम्मेवारी पूरी शिद्दत से निभाते है और जरूरत है कि पूरा समाज इस दिशा में आगे बढ़े।
वंही दूसरी ओर अंचल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने बताया कि आग लगने से छः पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता के रूप में 5 हजार रुपये वस्त्र व बर्तन के लिए एवं 7 हजार रुपये अनुदान राशि कुल 12 हजार रुपये का चेक जिला पार्षद सुनीता शर्मा की उपस्थिति में दिया गया।साथ ही उन्होंने कहा कि 8 हजार रुपये झोपड़ी बनाने की राशि आगामी बुधवार को दिया जाएगा।
विकास अब हर स्तर पर दिखाई पड़ रहा है: मूख्यमंत्री
गोरखपुर -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाण्डेयहाता में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास, ऐतिहासिक घंटाघर के जीर्णोद्धार कार्य तथा शहीद...















