नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
पटना हाईकोर्ट के जस्टिस सह न्यायमण्डल अररिया के इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय अपने एकदिवसीय इंस्पेक्शन प्रोग्राम के तहत शुक्रवार की दोपहर अररिया पहुँचे. जहाँ सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार की अहले सुबह इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय बिहार का पहला बॉयोडॉईवसिटी पार्क अररिया जैव बिविधता उद्यान कुसियारगांव घूमने गये। जहाँ वन विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये.
इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय पार्क से सीधा न्यायमण्डल अररिया पहुचे. जहाँ जिला जज गूँजन पांडेय की अगुवाई में न्यायमण्डल परिसर में डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े सभी न्यायिक पदाधिकारियो की उपस्थिति में पुलिस बलों के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गूँजन पांडेय ने बुके देकर इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय को सम्मानित किया.
न्यायमण्डल अररिया का विधिवत निरीक्षण के क्रम में इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय न्यायमण्डल के डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े सभी न्यायिक पदाधिकारियो संग बैठक किये.
उपरांत न्यायमण्डल परिसर में बने न्यायवाटिका का निरीक्षण कर पौधरोपण किये. पौधरोपण मे मुख्य रूप से आंवला व कदम के पेड़ लगाये गये.
इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय न्यायमण्डल परिसर में बने चार (05) ई सेवा केंद्रों (पोर्टा केबिन) का फीता काट कर विधिवत रूप से उद्घाटन किये.
उदघाटन के बाद इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय की मौजूदगी में पीएलवी अधिवक्ता मित्र से अधिवक्ताओं ने उक्त ई सेवा केंद्र पर केश के स्टेटश की जानकारी ली. इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि उक्त ई सेवा केंद्र में क्या-क्या सुविधा उपलब्ध है. बताया गया कि उक्त ई सेवा केंद्र पर मामले की स्थिति व सुनवाई की अगली तिथि व अन्य विवरण, ऑनलाइन कोर्ट फी पेमेंट के विधिक संबंधी जानकारी, सर्टिफाइड कॉपी निकालने की विधि संबंधित जानकारी, आदेश व निर्णय की जानकारी, वीडियो कांफ्रेंसिंग की विधि संबंधी जानकारी सहित अन्य जानकारी सहित अन्य सुविधा मिलेगा.
इसके बाद इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय न्यायालय में न्यायिक पदाधिकारी के कक्ष पहुंच कर जायजा लिये व विभिन्न इजलास का भी विधिवत निरीक्षण किये. कोर्ट संबंधी कार्यों की भी जानकारी ली गई.
डीएलएसए ऑफिस व मध्यस्थता केंद्र पहुँच कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये.
इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय ने अपने कर कमलों से 05 दिव्यागों को ट्राई साइकिल प्रदान किये.
वही लंच आवर के बाद जेल व ऑब्जर्वेशन होम का भी निरीक्षण किये.
संध्या न्यायमण्डल स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गूँजन पाण्डेय के प्रकोष्ठ मे आयोजित जिला स्तरीय मोनिटरिंग कमिटी (डीएलएमसी) की बैठक की अध्यक्षता कर उपस्थित अधिकारियों को उनके दायित्व व निर्वहन की याद दिलाये. साथ ही, जिले के कई विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये.
अंत में देर संध्या सुविख्यात काली मंदिर पहुँच कर माँ काली की पूजा अर्चना कर सबो के मंगल की कामना किये.
इस दौरान प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गूँजन पांडेय, अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, इंस्पेक्टिंग टीम के सभी सदस्य गण सहित न्यायमण्डल के एडमिसट्रेशन इंचार्ज अजय कुमार व नाजिर अजय कुमार सिन्हा आदि सक्रियता के साथ खड़े मिले.
स्वागत-सम्मान समारोह:-
इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय के अररिया आगमन पर अधिवक्ताओ ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. न्यायमण्डल परिसर में बने लल्लू बाबू सभागार मे जिला बार एसोसिएशन एवं जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय के सम्मान में स्वागत समारोह का भव्य आयोजन हुआ. स्वागत समारोह में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पांडेय, महासचिव कामाख्या प्रसाद यादव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष तपन बनर्जी व महासचिव छंगूरी मंडल की अगुवाई में इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय को बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय कई वरीय के युवा अधिवक्ताओ से रूबरू हुए। उपस्थित कई अधिवक्ताओ ने फूलों की माला पहनाकर जस्टिस सह इंस्पेक्टिंग जज का अभिनंदन किया.






















