नजरिया न्यूज। भरगामा
भरगामा के सुकेला मोड से महथावा बाजार होते हुए सैफगंज तक सड़क चौड़ीकरण की कवायद तेज हो गई है। करीब 24 किलोमीटर लंबी इस अतिमहत्वपूर्ण सडक का चौड़ीकरण जल्द शुरू होगी । प्रगति यात्रा के दौरान हाल ही में अररिया पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की घोषणा किया गया। उनके घोषणा के पश्चात विभागीय स्तर पर इस सड़क के चौड़ीकरण की कवायत अब तेज हो गई है । इस सड़क के चौड़ीकरण होने से हजारो लोगों को इस सडक पर सुगम आवागमन कर पाऐगे । क्योंकि इस सड़क की चौड़ाई काफी कम रहने व इस सडक मार्ग पर आवागमन का अत्यधिक भार रहने के चलते यह सड़क दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बना हुआ है । इधर सड़क चौड़ीकरण को लेकर सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद सडक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण के जद में आने वाले पेड़ों को हटाने के लिए उसे चिन्हित करवाना प्रारंभ कर दिया है । विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सैफगंज से महथावा गोढी टोला तक करीब 16 किलोमीटर सड़क के किनारे चौड़ीकरण के जद में आने वाले पेड़ों को चिन्हित कर लिया गया है । शेष बचे 8 किलोमीटर सौकेला मोड़ तक पेड़ों को चिन्हित करने का काम भी एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। वही सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल को भी शिफ्टिंग का काम जल्द शुरू हो जाएगा ।
बता दे कि सोकेला से सैफगंज तक सडक दो एनएच सड़क को जोडती । अररिया – सुपौल एनएच 327 ई के सोकेला मोड से महथावा बाजार होते हुए कुर्सेला – फारबिसगंज एनएच सडक मे सैफगंज मे मिलती है । वही इसी सडक मे स्थित जिलेबिया मोड़ से सुपौल जिले के छातापुर के लिए भी सड़क निकली है। लिहाजा सड़क पर हमेशा वाहनों का अधिक दबाव रहता है । इस सड़क की चौड़ाई काफी कम रहने की वजह से इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना घटित होते रहती थी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण संघर्ष समिति बनाकर इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग हमेशा उठाते रहे । जिसका नतीजा यह हुआ कि हाल ही में प्रगति यात्रा के दौरान अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर चौड़ीकरण करवाने का निर्देश दिया था । जिसके बाद सोकेला मोड़ से महथावा बाजार होते हुए सैफगंज तक 24 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण की कवायद तेज हो गई है। इसके बनने से भरगमा प्रखंड के लोग अनुमंडल मुख्यालय फारबिसगंज या फिर छातापुर जाने वाले यात्री आसानी से आना जाना कर सकेंगे। भरगामा प्रखंड मुख्यालय के लोग वर्तमान में रानीगंज होकर फारबिसगंज जाते हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से भरगामा के लोग कम दूरी तय कर आसानी से फारबिसगंज जाएगे । वहीं सड़क चौड़ीकरण से भरगामा के 10 पंचायत सहित सीमावर्ती सुपौल जिला के छातापुर प्रखंड के भी आधा दर्जन पंचायत मे रह रहे एक लाख से अधिक लोगों को सीधा फायदा होगा । महथावा बाजार मे लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा।






















