नजरिया न्यूज। भरगामा
भरगामा प्रखंड के श्री दरवारी राय उच्च विद्यालय के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से सफलता का परचम लहराया है। इस विद्यालय के 19 छात्रों ने 400 से अधिक अंक अर्जित कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इनमें अदिती सैनी ने 479 अंक प्राप्त कर जिले की दूसरी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
साधारण संसाधनों के बावजूद इन होनहार छात्रों ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
अदिती के अलावा, अन्य सफल छात्रों में सत्यम कुमार (473), आदित्य आर्या (470), तिजा कुमारी (466), आशीष कुमार (440), रवि कुमार (439), कौशल कुमार (435), लक्ष्मी चौधरी (433), लक्ष्मी कुमारी (431), हेमंत कुमार (429), समर (427), साक्षी (426), गौरव कुमार (422), विशाल कुमार (417), ज्योति कुमारी (415), रिया कुमारी (414), दीपशिखा (414) और प्रीतम कुमारी (404) शामिल हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य गुरुदेव मेहता, मुखिया प्रतिनिधि कुलदीप यादव, पूर्व मुखिया मिथिलेश राय, पैक्स अध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव, मणिलाल भगत, सरपंच दशरथ प्रसाद साह, पंसस डॉली देवी और पूर्व मुखिया जयकृष्ण साह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अदिती सैनी ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों की मेहनत, माता-पिता के सहयोग और अपनी लगन को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है।












